Move to Jagran APP

उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने प्रयागराज में BPCL का निरीक्षण किया, ऑक्सीजन सिलेंडर व्‍यवस्‍था की जानकारी ली

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज में नैनी के बीपीसीएल फैक्ट्री पहुंचे। वहां ऑक्सीजन सिलेंडर बनाने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसीलिए फैक्ट्री को दोबारा संचालित की जा रही है। वहां के कार्यों की प्रगति पर अधिकारियों से जानकारी ली और उन्‍हें दिशा-निर्देश दिया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sat, 01 May 2021 03:51 PM (IST)Updated: Sat, 01 May 2021 03:51 PM (IST)
उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने प्रयागराज में BPCL का निरीक्षण किया, ऑक्सीजन सिलेंडर व्‍यवस्‍था की जानकारी ली
उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नैनी की बीपीसीएल कंपनी में ऑक्‍सीजन सिलेंडर बनाने की तैयारी का जायजा लिया।

प्रयागराज, जेएनएन। उत्‍तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को प्रयागराज में हैं। उन्‍होंने जनपद में ऑक्‍सीजन की उपलब्‍धता और कोविड अस्‍पतालों की व्‍यवस्‍था की जानकारी ली। इसके बाद डिप्‍टी सीएम ने नैनी के बीपीसीएल फैक्‍ट्री में ऑक्‍सीजन सिलेंडर प्‍लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां की स्थिति से वाकिफ हुए।

loksabha election banner

इसके पूर्व प्रयागराज आगमन पर डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने पुलिस लाइंस में स्वागत किया। इस दौरान शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी भी मौजूद रहे। उन्होंने जनपद में ऑक्सीजन की उपलब्धता की भी जानकारी दी। संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने भी कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए अस्पतालों की व्यवस्था आदि के बारे में बताया।

उप मुख्यमंत्री मेडिकल कॉलेज में 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों के लिए वैक्सीनेशन के तीसरे चरण की शुरुआत कराई। डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ से वहां की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली। हिदायत दी कि सभी लोग कोविड-19 से बचाव संबंधी निर्देशों का सख्ती से पालन करें। जो लोग वैक्सीन लगवाने आएं, उन्हें पूरा सहयोग दिया जाए। यदि किसी के मन में कोई संदेह हो तो उसे भी दूर करें। अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन के बारे में बताया जाए। डॉक्टरों व प्रशासनिक अफसरों को भी निर्देशित किया कि हर संभव कोशिश की जाए कि प्रत्येक व्यक्ति को आवश्यक उपचार व दवाएं उपलब्ध हों।

उप मुख्यमंत्री नैनी के बीपीसीएल फैक्ट्री पहुंचे। वहां ऑक्सीजन सिलेंडर बनाने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसीलिए फैक्ट्री को दोबारा संचालित की जा रही है। वहां के कार्यों की प्रगति पर अधिकारियों से जानकारी ली और उन्‍हें दिशा-निर्देश दिया। प्रयागराज प्रवास के दौरान सारस्वत पैलेस में बने 60 बेड के क्वारंटाइन सेंटर का भी उद्घाटन उप मुख्यमंत्री करेंगे। यह क्वारंटाइजन सेंटर भाजपा की ओर से संचालित होगा। इसमें संगठन के कार्यकर्ता सहयोग देंगे। इस सेंटर पर संक्रमण के शिकार वह लोग रह सकते हैं जिनकी हालत बहुत खराब नहीं है।

भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने बताया कि क्‍वारंटाइन सेंटर में सुबह, शाम डॉक्टर मरीजों को देखेंगे। साथ ही वह फोन पर भी जरूरी सुझाव देंगे। भोजन, दवाओं, गर्म पानी व भाजप आदि का भी इंतजाम केंद्र पर रहेगा। यदि किसी की हालत अधिक बिगड़ती है तो उसे अस्पताल में भी भर्ती कराया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.