Move to Jagran APP

भारत फिर बने विश्व गुरु ईश्वर से यही कामना : डिप्टी सीएम केशव

18वें राष्ट्रीय गंगा महोत्सव का समारोहपूर्वक समापन हुआ। इस अवसर पर प्रदेश के डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उम्‍मीद जताई कि एक बार फिर भारत विश्व गुरु बने यही कामना है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Wed, 12 Jun 2019 09:16 PM (IST)Updated: Thu, 13 Jun 2019 10:10 AM (IST)
भारत फिर बने विश्व गुरु ईश्वर से यही कामना : डिप्टी सीएम केशव

प्रयागराज, जेएनएन। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रयागराज विश्व के मानचित्र पर नजर आए, यह मंशा केंद्र और प्रदेश सरकार की है। गंगा नदी स्वच्छ हो, निर्मल रहे तथा अविरल बहती रहे इसके लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। दिव्य और भव्य कुंभ से देश दुनिया में इस शहर को नई पहचान मिली है। भारत फिर विश्व गुरु बने, यही ईश्वर से उनकी कामना है। 

loksabha election banner

18वें राष्ट्रीय गंगा महोत्सव का समापन 

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को रामघाट पर आयोजित 18वें राष्ट्रीय गंगा महोत्सव के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि लोगों को संबोधित कर रहे थे। इसके पूर्व उप मुख्यमंत्री ने मां गंगा का पूजन किया। शहर की गणमान्य विभूतियां व मेधावी छात्र-छात्राएं भी सम्मानित किए गए। न्याय और विधि के क्षेत्र से वरिष्ठ अधिवक्ता अमरेंद्र नाथ सिंह, उदघोषिका आभा मधुर, स्वास्थ्य और चिकित्सा क्षेत्र से डॉ अशोक श्रीवास्तव, गंगा सेवा के लिए नरेंद्र मौर्य 'चुन्नू बाबा', विमल किशोर, लालजी यादव को गंगा रत्न सम्मान दिया गया। डिप्टी सीएम ने राम चबूतरा का भी लोकार्पण किया। कहाकि आज वह जो कुछ भी हैं गंगा मइया की कृपा से हैं। चुनाव के पहले भी आए थे और आशीर्वाद लेकर गए थे। 

आयोजन में इनकी भी रही उपस्थिति 

सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल, शहरी उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, विधायक विक्रमादित्य मौर्य, संजय गुप्त, कार्यक्रम संयोजक अवधेश चंद्र गुप्ता, अध्यक्ष सुरेश चंद्र व साहित्यकार शैलेंद्र मधुर की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। आयोजन में महिलाओं को प्रसाद स्वरूप साड़ी वितरित की गई। साथ ही 50 मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम संयोजक अवधेश चंद्र गुप्ता ने केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत व अभिनंदन किया। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने गंगा पूजन किया। भंडारे का प्रसाद भी वितरित किया गया। राधेश्याम वर्मा, पिंटू, जितेंद्र जायसवाल, दिनेश सिंह, प्रभात मुखोपाध्याय आदि ने आयोजन संपन्न कराने में महती भूमिका निभाई। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.