Move to Jagran APP

प्रयागराज के दो दिवसीय दौरे पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, बैठक में बोले-हर बूथ जीतने का बनाएं लक्ष्य

सूबे में निकाय चुनाव के मद्देनजर एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक दो दिवसीय दौरे पर प्रयागराज पहुंच गए हैं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा- हर बूथ जीतने का बनाएं लक्ष्य

By Jagran NewsEdited By: Abhishek PandeySun, 02 Apr 2023 12:01 PM (IST)
प्रयागराज के दो दिवसीय दौरे पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, बैठक में बोले-हर बूथ जीतने का बनाएं लक्ष्य
प्रयागराज के दो दिवसीय दौरे पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

जागरण संवाददाता, प्रयागराज : सूबे में निकाय चुनाव के मद्देनजर एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक दो दिवसीय दौरे पर प्रयागराज पहुंच गए हैं। उन्होंने भाजपा कार्यालय पर विचार परिवार के साथ बैठक करते हुए कहा कि नगर निकाय चुनाव हमारे लिए अहम है। इसे छोटा चुनाव मानने की भूल न करें। हर बूथ पर बड़े अंतर से जीत का लक्ष्य बनाकर कार्यकर्ता जनसंपर्क तेज करें।

हर घर में दस्तक देकर केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनहित के कार्यों को बताएं। इससे भाजपा के पक्ष में स्वत: माहौल बन जाएगा। उपमुख्यमंत्री दोपहर में सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

इसके बाद मलिन बस्ती के विकास कार्य का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। वहीं, मेजा में दुर्गावती इंटनेशनल स्कूल भवन का भी लोकार्पण करेंगे, जबकि शाम को स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती से मिलने अलोपीबाग स्थित शंकराचार्य आश्रम जाएंगे।