कौशांबी में घर के बाहर खेल रहे आठ साल के बालक की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत, घर में मचा कोहराम
कौशांबी जिले में कड़ा धाम थाना क्षेत्र के फरीदा गंज गांव जगलाल का आठ साल का बेटा यशराज गुरुवार सुबह घर के बाहर खेल रहा था। खेलते हुए वह रास्ते में आ गया। तभी सामने आए तेज रफतार ट्रैक्टर ने यशराज को कुचल दिया।
प्रयागराज, जेएनएन। यूपी के कौशांबी जिले में कड़ा धाम इलाके के फरीदागंज गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। घर के बाहर खेल रहे आठ साल के बालक की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। बच्चे की मौत से गांव में अफरातफरी मच गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं बच्चे की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ। घरवालों की आंखों से आंसू नहीं थम रहे हैं।
घर के बाहर खेलते समय हुआ हादसा
कौशांबी जिले में कड़ा धाम थाना क्षेत्र के फरीदा गंज गांव जगलाल का आठ साल का बेटा यशराज गुरुवार सुबह घर के बाहर खेल रहा था। खेलते हुए वह रास्ते में आ गया। तभी सामने आए तेज रफतार ट्रैक्टर ने यशराज को कुचल दिया। हादसे के बाद चीख पुकार सुनकर आसपास के लाेग पहुंचे तो यशराज का क्षत विक्षत शव पड़ा था।
चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार
दुर्घटना के बाद ग्रामीणों को भीड़ जुटते देख चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। हादसे को देखकर लोगों की रूह कांप गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बालक की मौत से घरवाले गम में डूबे हैं। गांव के लोग भी यशराज की मौत से गमगीन है।