Move to Jagran APP

टाइनी शाखा संचालक का शव मिला, घरवालों को कत्ल की आशंका, Prayagraj news

गुरूवार सुबह पता चला कि लालतारा रेलवे क्रासिंग के पास किसी व्यक्ति का शव पड़ा है। वे वहां पहुंचे तो शव देखकर रोने बिलखने लगे। शव लापता श्रीकांत का था। उसके शरीर पर धारदार हथियार के जख्म दिख रहे थे। भीड़ लगने पर पुलिस भी पहुंच चुकी थी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 04:26 PM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 04:26 PM (IST)
टाइनी शाखा संचालक का शव मिला, घरवालों को कत्ल की आशंका, Prayagraj news
घरवालों ने शव देखकर शक जताया कि धारदार हथियार से उसका कत्ल किया गया है।

प्रयागराज, जेएनएन। यमुनापार इलाके के मेजा में बुधवार शाम से लापता टाइनी शाखा संचालक श्रीकांत पटेल का गुरुवार को लालतारा रोड रेलवे क्रासिंग के पास शव पड़ा मिला। घरवालों ने शव देखकर शक जताया कि धारदार हथियार से उसका कत्ल किया गया है। पुलिस जांच कर रही है।

loksabha election banner

रात में घर नहीं पहुंचा

अवध बिहारी पटेल का 25 वर्षीय पुत्र श्रीकांत पटेल कोहड़ार घाट में टाइनी शाखा चलाता था। वह गुरुवार शाम करीब सात बजे शाखा बंद करने के बाद घर के लिए रवाना हुआ था। मगर वह रात तक घर नहीं पहुंचा। खोजबीन में जुटे परिवार के लोगों को गुरूवार सुबह पता चला कि लालतारा रेलवे क्रासिंग के पास किसी व्यक्ति का शव पड़ा है। वे वहां पहुंचे तो शव देखकर रोने बिलखने लगे। शव लापता श्रीकांत का था। उसके शरीर पर धारदार हथियार के जख्म दिख रहे थे। वहां भीड़ लगने पर खबर पाकर पुलिस भी पहुंच चुकी थी। श्रीकांत दो भाइयों में छोटा था। तीन साल पहले उसका विवाह हुआ था। घटना का राजफाश करने के लिए पुलिस परिवार के लोगों और करीबियों से बात कर रही है। फिलहाल कोई सुराग नहीं मिल सका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.