Move to Jagran APP

प्रयागराज में कोरांव के तालाब में मिला 11 माह के बच्चे का शव, अपहरण कर मार डालने का मचा शोर

कोरांव में खाना बनाने के बाद सुमन ने देखा तो अनिकेत वहां नहीं था। यह बात उसने पति को बताई। बच्चे की खोजबीन शुरू की गई। तालाब में बच्‍चे का शव मिला।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 10:58 AM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2020 12:39 PM (IST)
प्रयागराज में कोरांव के तालाब में मिला 11 माह के बच्चे का शव, अपहरण कर मार डालने का मचा शोर
प्रयागराज में कोरांव के तालाब में मिला 11 माह के बच्चे का शव, अपहरण कर मार डालने का मचा शोर

प्रयागराज, जेएनएन। कोरांव थाना क्षेत्र के पसना गांव में 11 माह का एक बच्चा अचानक गायब हो गया। परिवार के लोगों को पता चला तो वह परेशान हो गए। काफी देर तक खोजते रहे लेकिन नहीं मिला। दूसरे दिन उसका शव घर के पीछे तालाब में मिला। गांव में अपहरण कर बच्चे को मार डालने का हल्ला मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच-पड़ताल के बाद शव पुलिस ने कब्‍जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि हत्‍या का क्‍लू नहीं मिला है।

loksabha election banner

तालाब के निकट मनोज का मकान है

पसना गांव निवासी मनोज आदिवासी का गांव स्थित तालाब के ठीक आगे मकान है। वह अपनी पत्नी सुमन, पुत्री रागिनी, पार्वती, सीता, पुत्र विशाल और 11 माह के अनिकेत के साथ रहता है। रात में सुमन खाना बना रही थी। अनिकेत अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। खाना बनाने के बाद सुमन ने देखा तो अनिकेत वहां नहीं था। यह बात उसने पति को बताई। बच्चे की खोजबीन शुरू की गई।

बच्‍चे के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे

मनोज ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। देर रात करीब एक बजे घर के पीछे तालाब में अनिकेत का शव नजर आया। पुलिस ने बच्चे का शव देखा तो उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। इस संबंध में एसपी यमुनापार चक्रेश मिश्रा का कहना है कि बच्चा छोटा था, इसलिए ऐसा लग रहा है कि कोई जानवर उसे तालाब में उठा ले गया। पानी में डूबने से बच्चे की मौत हो गई। सीओ मेजा सच्चिदानंद का कहना है कि हो सकता है कि बच्चा रेंगते-रेंगते खुद ही उधर चला गया हो।

देवी के चबूतरे पर खाई कसम

अनिकेत का शव तालाब में मिलने के बाद जब अपहरण कर मार डालने का हल्ला मचा तो बस्ती की महिलाएं और पुरुष सहम गए। सभी वहीं कुछ दूर पर मान्य देवी के चबूतरे पर पहुंच गए। सभी ने यहां कसम खाई कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया है। ऐसा इसलिए किया गया कि वह अपने आपको निर्दोष साबित कर सकें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.