प्रतापगढ़ के महुली वार्ड में तीन बीघे में बनेगा गो संरक्षण केंद्र
सदर विधायक संगम लाल गुप्ता के प्रस्ताव पर डीएम शंभु कुमार ने पूरी रिपोर्ट लगाकर शासन में भेज दिया है। इसमें शेड, पानी की टंकी, बाउंड्री एवं कई कमरे बनाने की योजना है।
प्रयागराज : नगर पालिका क्षेत्र के महुली वार्ड में गो संरक्षण केंद्र बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। वहां पर खाली पड़ी तीन बीघे जमीन पर केंद्र खोला जाना है। सदर विधायक संगम लाल गुप्ता के प्रस्ताव पर डीएम शंभु कुमार ने पूरी रिपोर्ट लगाकर शासन में भेज दिया है।
इसमें शेड, पानी की टंकी, बाउंड्री एवं कई कमरे बनाने की योजना है। विभाग के मुताबिक प्रस्ताव पर शासन की मुहर लगनी तय है। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में आवास पशु किसानों की फसल चट जा रहे हैं। इससे उनकी गाढ़ी कमाई पानी की तरह बर्बाद हो जा रही है। लाख कोशिश के बाद भी उनकी फसल नहीं बच पा रही है।
किसानों की उपज बचे और बेसहारा पशुओं को भी भरपूर चारा, अनाज मिले। इसके लिए महुली में गो संरक्षण केंद्र खोलने की तैयारी चल रही है। केंद्र में बकायदा बाउंड्रीवाल, भूसा व चोकर रखने के लिए कमरा, चौकीदार रूम आदि बनाए जाएंगे। 500 पशुओं की होगी क्षमता :
गो संरक्षण केंद्र की क्षमता 500 पशुओं की होगी। इसीलिए तीन बीघे जमीन चि¨हत की गई है। केंद्र पर हर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जिम्मेदार अफसर उसकी मॉनीट¨रग भी करते रहेंगे। महुली में गो संरक्षण केंद्र बनाने का प्रस्ताव शासन में भेजा गया है। उस पर मुहर भी लग चुकी है। बजट आते ही केंद्र बनाने का कार्य शुरू कराया जाएगा।
- प्रेमलता ¨सह, नगर पालिका अध्यक्ष। गो संरक्षण केंद्र बनने से खासकर किसानों को काफी फायदा मिलेगा। आवारा पशुओं को केंद्र में रखा जाएगा। इससे उनकी फसल बचेगी।
- संगम लाल गुप्ता, सदर विधायक।