Move to Jagran APP

रंगों के सही प्रयोग से जीवन में चमत्कारिक बदलाव आता है, जानें कारण

रंगों का हमारे जीवन में अत्‍यधिक प्रभाव पड़ता है। वैज्ञानिक प्रभाव भी इसका है। विभिन्‍न रंगों के लगाने के होते हैं फायदे। उचित रंगों का करेंगे तो निरोग रह सकेंगे।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Thu, 21 Mar 2019 09:05 AM (IST)Updated: Thu, 21 Mar 2019 09:05 AM (IST)
रंगों के सही प्रयोग से जीवन में चमत्कारिक बदलाव आता है, जानें कारण

प्रयागराज : हर व्यक्ति के जीवन में रंगों का विशेष महत्व होता है। कोई न कोई रंग ऐसा होता है जिसका सही प्रयोग करने से जीवन में चमत्कारिक बदलाव आता है। अगर स्वास्थ्य से जोड़कर देखें तो रंग उसमें भी काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। रंगों के जरिए शारीरिक कष्टों से मुक्ति पाई जा सकती है।

loksabha election banner

रेकी ग्रैंड मास्टर ने बताई रंगों की विशेषता

होली में लोग उचित रंगों का प्रयोग करें, इसके मद्देनजर एसकेआर योग एवं रेकी शोध प्रशिक्षण और प्राकृतिक संस्थान में निश्शुल्क प्रशिक्षिण शिविर का आयोजन हुआ। रेकी ग्रैंड मास्टर सतीश राय ने बताया कि होली पर शुद्ध रंग, अबीर-गुलाल लगाने से शारीरिक फायदे मिलते हैं। होली खेलने में लाल रंग का प्रयोग करने से लकवा जैसे रोग से मुक्ति मिलती है। 

हरा रंग

मन व तन में ताजगी आती है। इसके प्रयोग से शारीरिक संतुलन ठीक रहता है। रक्त शुद्ध होता है।

बैगनी रंग

यह शरीर में रक्त के श्वेत कणों को ठीक करता है। बुखार में आराम मिलता है, मांस-पेशियों का तनाव कम होता है।

नीला चमकदार रंग

इससे ग्रंथियों की क्रियाशीलता बढ़ती है। शरीर में बनने वाली गांठों व ट्यूमर से मुक्ति मिलती है।

पीला रंग

शरीर के हार्मोंस के उत्पादन में वृद्धि होती है। पाचक क्रिया ठीक होती है। 

नारंगी रंग :

क्तचाप में वृद्धि होती है। इससे भूख बढ़ती है, गैस की समस्या को ठीक होती है।

लाल रंग

इसे लगाने से रक्त की क्रियाशीलता बढ़ती है। सभी अंगों में शक्ति की प्राप्ति होती है।

सफेद रंग

यह कैल्शियम की कमी दूर करके हड्डियों को मजबूत करता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.