Move to Jagran APP

प्रियंका वाड्रा के आने से पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत 13 पदाधिकारियों का इस्तीफा

कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक में हंगामा हुआ। बहरिया व मेजा के ब्लॉक अध्यक्षों ने जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। जिलाध्यक्ष समेत 13 पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Tue, 04 Jun 2019 12:27 PM (IST)Updated: Tue, 04 Jun 2019 12:27 PM (IST)
प्रियंका वाड्रा के आने से पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत 13 पदाधिकारियों का इस्तीफा
प्रियंका वाड्रा के आने से पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत 13 पदाधिकारियों का इस्तीफा

प्रयागराज, जेएनएन। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा के आगमन से पूर्व जीरो रोड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आयोजित समीक्षा बैठक में जमकर हंगामा हुआ। मारपीट की भी नौबत आ गई। हंगामे के बीच प्रयागराज की दोनों संसदीय सीट पर हार की जिम्मेदारी लेते हुए जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी समेत 13 पदाधिकारियों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। 

loksabha election banner

ब्लाक अध्यक्षों ने बैठक में जिलाध्यक्ष पर लगाते आरोप लगा इस्तीफा मांगा 

चुनाव पूर्व कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा गंगा यात्रा के बहाने कार्यकर्ताओं में जीत दर्ज कराने को जोश भर गई थीं लेकिन लोकसभा चुनाव के नतीजों ने कांग्रेस को फिर निराश कर दिया। जिला कांग्रेस कार्यालय पर समीक्षा बैठक हुई। सूत्रों की मानें तो बैठक के दौरान बहरिया और मेजा के ब्लॉक अध्यक्षों ने जिलाध्यक्ष पर तमाम आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग कर दी। इस दौरान हंगामा भी हुआ। इसके बाद जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने पद से इस्तीफा दे दिया। 

बोले जिलाध्यक्ष, वैकल्पिक व्यवस्था तक पद पर बने रहेंगे 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने बताया कि वह वैकल्पिक व्यवस्था तक पद पर बने रहेंगे। यह भी कहा कि वह कांग्रेस के लिए कार्य करते रहेंगे। इनके अलावा दो उपाध्यक्ष संतोष मिश्र और डॉ. मजहर आलम, दो महासचिव अनिल मिश्र और धीरेंद्र शर्मा ने भी इस्तीफा दे दिया। चाका ब्लॉक के अध्यक्ष अनवार अली, सैदाबाद से मो. सालाम, बहादुरगंज से राम अभिलाष प्रजापति, फूलपुर से बृजेश सिंह, उरुवा से विनोद मिश्र, मऊआइमा से ओम प्रकाश सरोज, जसरा से राहुल त्रिपाठी और सैदाबाद ब्लॉक के सह अध्यक्ष सुभाषचंद्र यादव ने भी इस्तीफा दिया। हालांकि, प्रदेश प्रवक्ता किशोर वाष्र्णेय ने हंगामा न होने की बात कही है।

संगठन की उपेक्षा ने दिलाई हार 

समीक्षा बैठक में जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने कहा कि स्थानीय प्रत्याशियों की ओर से संगठन की उपेक्षा की गई। यही वजह है कि यहां कांग्रेस को लोकसभा पोल में हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि इससे आजिज होकर मैं इस्तीफा दे रहा हूं। बैठक में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफे पर असहमति जताते हुए वापस लेने का आग्रह किया गया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता किशोर वाष्र्णेय, तस्लीमउद्दीन, संतोष मिश्र, मजहर आलम, हसीब अहमद, विनय दुबे, अजय श्रीवास्तव, ओमप्रकाश त्रिपाठी आदि लोग बैठक में उपस्थित रहे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.