Move to Jagran APP

पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी केंद्रीय कार्य समिति का स्थायी सदस्य बने, प्रयागराज में कांग्रेसी खुश

प्रियंका गांधी को प्रदेश प्रभारी बनाए जाने और पूर्व राज्‍यसभा सदस्‍य प्रमोद तिवारी को केंद्रीय कार्य समिति में शामिल करने से प्रयागराज में कांग्रेस जनों में खुशी की लहर है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sun, 13 Sep 2020 08:47 AM (IST)Updated: Sun, 13 Sep 2020 08:47 AM (IST)
पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी केंद्रीय कार्य समिति का स्थायी सदस्य बने, प्रयागराज में कांग्रेसी खुश
पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी केंद्रीय कार्य समिति का स्थायी सदस्य बने, प्रयागराज में कांग्रेसी खुश

प्रयागराज, जेएनएन। कांग्रेस हाईकमान की ओर से कार्य समिति और संगठन में व्यापक फेरबदल व पुनर्गठन का कांग्रेसियों ने स्वागत किया है। प्रदेश प्रभारी पद पर प्रियंका गांधी की पुनर्नियुक्ति और पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी को केंद्रीय कार्य समिति का स्थायी सदस्य बनाए जाने पर जिला और शहर कांग्रेसजनों में खुशी जताई। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्‍हें बधाई दी है।

loksabha election banner

कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

इस संबंध में नगर के जीरोरोड स्थित जिला कार्यालय में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राम किशुन पटेल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में जिलाध्‍यक्ष ने कहा कि कांग्रेस फिर से सत्ता में वापसी करेगी। बैठक में शहर अध्यक्ष नफीस अनवर, पूर्व विधायक विजय प्रकाश, सुधाकर तिवारी, तलत अजीम, मुकुंद तिवारी, हसीब अहमद आदि थे। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला के हिमाचल प्रदेश का प्रभारी, जितिन प्रसाद, आरपीएन सिंह के स्थायी समिति के सदस्य बनाए जाने पर मिठाई भी बांटी गई। जिलाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी, जीशान अहमद, विकास सिंह, सचिव मोनू यादव, अभिषेक आदि मौजूद रहे।

कौशांबी में भी कांग्रेसजनों में है खुशी

मंझनपुर तहसील क्षेत्र के अंधावा गांव में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य राजेंद्र त्रिपाठी के आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी को केंद्रीय कार्य समिति का स्थाई सदस्य बनाए जाने पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ रही। मौजूद लाेगों ने

केंद्रीय नेतृत्व सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के प्रति आभार जताया। इस मौके पर कौशलेश द्विवेदी शशि प्रताप त्रिपाठी रमेश पांडे कमल मौर्य हरीश मिश्रा संजीव त्रिपाठी रोहित मौर्य रामचंद्र मिश्र वेद तिवारी मनोज तिवारी लालमणि पांडे चमन सिंह व जिले के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यकर्ता ही पार्टी की पूंजी : मीना

जासं, प्रयागराज : भाजपा शहर पश्चिमी के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग शनिवार को ऑनलाइन आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता भाजपा की प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कार्यकर्ताओं के कौशल निर्माण व उनके विकास के लिए किया जाता है। कार्यकर्ता ही पार्टी की पूंजी होते हैं। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को जनता और सरकार के बीच सेतु के रूप में कार्य करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने की। इस अवसर पर कुंज बिहारी मिश्रा, कमलेश कुमार, वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, डॉ. कीर्तिका अग्रवाल, पदुम जायसवाल, रमेश पासी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.