Move to Jagran APP

यूपी से मिशन 2022 साधने की तैयारी में कांग्रेस, मतदाताओं को साधने के लिए वर्चुअल बैठकों का दौर शुरू

पार्टी हाईकमान ने जिला व महानगर अध्यक्षों के अलावा प्रमुख पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। प्रदेश कांग्रेस के सचिव और प्रयागराज प्रभारी राघवेंद्र सिंह और वसीम अंसारी ने बताया कि जनता की सेवा करना ही पार्टी का मकसद है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Mon, 14 Jun 2021 09:26 AM (IST)Updated: Mon, 14 Jun 2021 09:26 AM (IST)
यूपी से मिशन 2022 साधने की तैयारी में कांग्रेस, मतदाताओं को साधने के लिए वर्चुअल बैठकों का दौर शुरू
मिशन 2022 को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारी शुरू है। कांग्रेस के साथ भाजपा भी जोश भर रही है।

प्रयागराज, जेएनएन। कोरोना काल में राजनीतिक दलों ने मिशन 2022 की तैयारी शुरू कर दी है। मतदाताओं को साधने के लिए कांग्रेस ने विभिन्न कार्यक्रम तय कर लिए हैं। इसके साथ वर्चुअल बैठकों का दौर भी तेज हो चुका है। पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर दल की नीतियों को भी बता रहे हैं। इसके अलावा मेडिकल किट, मास्क व सैनिटाइजर बांटने के लिए कार्यकर्ताओं की टोलियां बनाई जा रही हैं।

loksabha election banner

राष्‍ट्रीय सचिव व पूर्वांचल प्रभारी बाजीराव खांडे ने प्रयागराज के लिए दिया संदेश

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और पूर्वांचल के प्रभारी बाजीराव खांडे ने जिला शहर कमेटी के पदाधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मैराथन बैठक कर इसकी रूपरेखा तय की। चौक जवाहर स्क्वायर और जीरो रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में जुटे नेताओं और कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क करने के साथ पार्टी की नीतियों से अवगत कराने के लिए भी कहा गया है।

पार्टी हाईकमान सौंप रही जिम्‍मेदारी

पार्टी हाईकमान ने जिला व महानगर अध्यक्षों के अलावा प्रमुख पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। प्रदेश कांग्रेस के सचिव और प्रयागराज प्रभारी राघवेंद्र सिंह और वसीम अंसारी ने बताया कि जनता की सेवा करना ही पार्टी का मकसद है।

भाजपा ने भी शुरू कर दी तैयारी

भाजपा ने भी चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। पिछले दिनों प्रदेश अध्यक्ष ने प्रयागराज का दौरा कर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। प्रदेश अध्यक्ष के आने का उद्देश्य कोरोना के शिकार हुए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को श्रद्धांजलि देना था लेकिन राजनीतिक गलियारे में तमाम अर्थ निकाले जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को चुनाव तैयारी में कोई कमी न छोडऩे का संदेश दिया है। यह भी कहा है कि जो कार्यकर्ता रूठ गए हैं, उन्हें भी मनाया जाए और पार्टी की गतिविधियों में शामिल करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.