Move to Jagran APP

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का प्रयागराज दौरा स्थगित

कांग्रेस महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का प्रयागराज दौरा स्थगित हो गया है। वह फिलहाल अभी प्रयागराज नहीं आएंगी।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Sat, 08 Jun 2019 12:21 AM (IST)Updated: Sat, 08 Jun 2019 10:26 AM (IST)
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का प्रयागराज दौरा स्थगित
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का प्रयागराज दौरा स्थगित

प्रयागराज, जेएनएन। कांग्रेस महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का प्रयागराज दौरा स्थगित हो गया है। वह फिलहाल अभी प्रयागराज नहीं आएंगी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने बताया कि प्रियंका का प्रयागराज आने का कोई कार्यक्रम नहीं है। उन्हें इसके बारे में अब तक कोई जानकारी भी नहीं है।

loksabha election banner

जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से अब तक यह जानकारी दी गई थी कि प्रियंका का आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। वह यहां लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम आने के बाद समीक्षा करने वाली थीं। इसके लिए उन्होंने पूर्वी उत्तर प्रदेश के 40 जिलाध्यक्षों के साथ पार्टी के लोकसभा प्रत्याशियों को भी प्रयागराज बुलाया था।

लोकसभा चुनाव 2019 में पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान संभालने वाली कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका वाड्रा शुक्रवार को देर शाम प्रयागराज आने का कार्यक्रम था। उन्हें आठ जून की सुबह जिला कांग्रेस कमेटी दफ्तर में पूर्वी उत्तर प्रदेश के 40 लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के साथ हार पर मंथन करना था। इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों को भी बुलाया गया था।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.