भाजपा के तीन विधानसभा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आज Prayagraj News
प्रयागराज झांसी स्नातक विधान परिषद चुनाव को देखते हुए शहर पश्चिमी विधानसभा के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन अमरनाथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में होगी।
प्रयागराज,जेएनएन : विधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा का विधानसभावार कार्यकर्ता सम्मेलन तीन अक्टूबर को होगा। प्रयागराज झांसी स्नातक विधान परिषद चुनाव को देखते हुए शहर पश्चिमी विधानसभा के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन तीन अक्टूबर दोपहर एक बजे से राजरूपपुर स्थित अमरनाथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में होगा। शहर उत्तरी विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन शाम को चार बजे केपी इंटर कॉलेज सभागार और शहर दक्षिणी विधानसभा के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शास्त्री नगर मीरापुर में शाम छह बजे बजे होगा। भाजपा के मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव ने बताया कि तीनों सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश मंत्री अमरपाल मौर्य, पूर्व क्षेत्र संगठन मंत्री ओम प्रकाश रहेंगे।
स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन का अभ्यास :
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विश्वविद्यालय नगर का वनविहार कार्यक्रम भारत स्काउट एंड इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ। रिमझिम फुहारों के बीच स्वयंसेवकों ने पथ संचलन का अभ्यास किया। इसके अलावा कबड्डी खो-खो और अन्य प्रतियोगिताएं हुईं। आखिर में सहभोज का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान संघ के सहविभाग कार्यवाह संजीव ने कहा कि स्वयं सेवक बिना रुके और बिना थके संगठन को ताकतवर बनाने के लिए अपनी ताकत झोंक दें। संघ अपनी साधना के बल पर पूरे विश्व में भगवा ध्वज फहराने की ओर अग्रसर है। कार्यक्रम में प्रांत प्रचार प्रमुख डा. मुरार जी त्रिपाठी, जिला संघचालक एसपी सिंह, नगर संघचालक लालता प्रसाद, सह नगर संघचालक बृजेश तिवारी, नगर कार्यवाह विधि प्रसाद, प्रचार प्रमुख रामकुमार, सुरेंद्र शुक्ला, एके राय आदि मौजूद रहे।