Move to Jagran APP

प्रतापगढ़ के कंपनी बाग की बदलेगी सूरत, राजस्थान के कारीगर बनाएंगे आकर्षक, यह है योजना

प्रतापगढ़ के कंपनी बाग में सुबह मार्निंग वाक करने वाले और शाम को भी लोग सैर के लिए यहां आते हैं। कंपनी बाग के मुख्य द्वार को और खूबसूरत बनाने की कवायद चल रही है। मरम्मत के अभाव में यह जर्जर हो गया था।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sat, 23 Oct 2021 12:35 PM (IST)Updated: Sat, 23 Oct 2021 12:35 PM (IST)
प्रतापगढ़ शहर में टंडन तिराहे के पास स्थित कंपनी बाग का सुंदरीकरण होगा।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रतापगढ़ जनपद के लोगों को आने वाले दिनों में कंपनी बाग की सूरत बदली नजर आएगी। शहर के कंपनी बाग का मुख्य द्वार की शोभा देखते ही बनेगा। राजस्थान के कारीगरों से इसका निर्माण कराया जाएगा। सारा निर्माण कार्य राजस्थान माडल की तर्ज होगा। इससे कंपनी बाग की खूबसूरती में चार चांद लग जाएगा। इसके अलावा परिसर में फुटपाथ लैंप लगाए जाने से रात के समय कंपनी बाग की रौनक देखते ही बनेगी।

loksabha election banner

सुबह और शाम सैर करने वालों की जुटती है भीड़

शहर के टंडन तिराहे के पास कंपनी बाग स्थित है। यहां पर सुबह मार्निंग वाक करने वाले और शाम को भी लोग सैर के लिए यहां आते हैं। शहर के युवा, बुजुर्ग, अफसर व कर्मी भी कंपनी बाग में सैर करने के साथ ही योग करने के लिए आते हैं। शहर के कंपनी बाग के मुख्य द्वार को और खूबसूरत बनाने की कवायद चल रही है। मरम्मत के अभाव में यह जर्जर हो गया था।

रात में भी जगमगाएगा कंपनी बाग

नगर पालिका की अध्यक्ष प्रेमलता सिंह ने कंपनी बाग के सुंदरीकरण करने का निर्णय लिया है। कंपनी बाग के मुख्य द्वार का निर्माण राजस्थान के कारीगर करेंगे। इसमें पांच लाख रुपये खर्च करके माडल द्वार बनाया जाएगा। मुख्य द्वार संगमरमर युक्त बनाया जाएगा। इसके अलावा अन्य कार्य कराए जाएंगे। खास बात यह है कि कंपनी बाग में 108 फुटपाथ लैंप भी लगाया जाएगा। इससे रात के दौरान कंपनी बाग और खूबसूरत दिखेगा। शाम की सैर करने वालों को इससे सहूलियत मिलेगी। टेंडर होने से जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।

कंपनी बाग में यह होगा बदलाव

नगर पालिका के कंपनी बाग में तालाब का भी सुंदरीकरण होगा। कंपनी बाग में 29.68 लाख रुपये खर्च करके तालाब बनाया गया है। छह माह के भीतर इसका निर्माण कार्य कराया गया। तालाब की फर्श से लेकर दीवारों तक टाइल्स लगाया गया है। बचे हुए कार्य को भी पूरा किए जाने की कवायद चल रही है। इसके अलावा चारों ओर स्टील की सुंदर रेलिंग भी लगाई जाएगी।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने यह कहा

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मुदित सिंह ने बताया कि कंपनी बाग के मुख्य द्वार को माडल रूप देने की तैयारी चल रही है। राजस्थान के कारीगर से इसे बनवाया जाएगा। जल्द ही द्वार का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.