Move to Jagran APP

CAA Protest : कौशांबी और प्रतापगढ़ में विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झडप Prayagraj News

प्रमुख चौराहे व बाजारों में प्रदर्शन किया। कई स्थानों पर सड़क जाम कर नारेबाजी की। इससे यातायात प्रभावित हुआ। सराय अकिल करारी में सडक पर प्रदर्शन कर रहे लोगो से पुलिस नोकझोंक हुई।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Wed, 29 Jan 2020 05:51 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jan 2020 09:40 PM (IST)
CAA Protest : कौशांबी और प्रतापगढ़ में विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झडप Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन । सीएए के विरोध में बुधवार को बहुजन मुक्ति मोर्चा ने भारत बंद का आवाहन किया था। पडोसी जनपद कौशांबी और प्रतापगढ़ में बहुजन मक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कई जगह विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी पुलिस से नोकझोक भी हुई। प्रतापगढ़ में विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस ने पर पथराव किया तो पुलिस लाठीचार्ज कर प्रर्दशनकारियों को खदेडा।

loksabha election banner

कौशांबी में पुलिस ने सौ अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

कौशांबी सीएए के  विरोध में बहुजन मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने  जिला मुख्यालय  मंझनपुर  समेत जनपद के  प्रमुख चौराहे व बाजारों में  प्रदर्शन किया। कई स्थानों पर सड़क जाम कर नारेबाजी की। इससे यातायात प्रभावित हुआ। सराय अकिल, करारी में सडक पर प्रदर्शन कर रहे लोगो से पुलिस नोकझोंक हुई। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर 100 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। उधर, टेडीमोड नेशनल हाइवे पर सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने रोड जाम कर किया विरोध प्रदर्शन। जाम की सूचना पर कोखराज थानाध्यक्ष , सिराथू सीओ तथा अपर पुलिस अधीक्षक सहित भारी मात्रा में पुलिस फोर्स पहुची। पुलिस ने समझाबुझाकर जाम हटवाया। पुलिस अधीक्षक  अभिनंदन का कहना है कि  बहुजन मुक्ति मोर्चा  के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बगैर अनुमति के प्रदर्शन व सड़क जाम करने का प्रयास किया है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

शुजातपुर रेलवे स्‍टेशन पर प्रदर्शन

कौशाम्बी के शुजातपुर रेलवे स्टेशन पर सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने किया विरोध प्रदर्शन। प्रदर्शन करते हुए रेल मार्ग जाम करने का किया प्रयास। जाम की सूचना पर सिराथू सीओ सहित भारी मात्रा में पुलिस फोर्स पहुची। इसके बाद प्रदर्शनकारी भाग निकले।

 

सीए के विरोध में उतरे प्रदर्शनकारियों ने किया पथराव, लाठीचार्ज

प्रतापगढ़ में सीएए एवं एनआरसी के खिलाफ भारत मुक्ति मोर्चा और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जिले भर में प्रदर्शन किया। एक समुदाय के लोगों ने अपनी दुकानें बंद रखी। नगर में लोगों ने जुलूस निकाला गया। इस दौरान नारेबाजी भी की गई। लेकिन कुंडा में प्रयागराज लखनफ हाइवे पर प्रदर्शनकारियों ने जाम लगाया और दुकानों पर पथराव किया। पथराव में कुंडा कोतवाली के दो सिपाही जख्‍मी हो गए। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने इस दौरान 32 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.