विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Prayagraj Kumbh: शहर के लोगों ने स्नानार्थियों का श्रद्धा के साथ किया अतिथि सत्कार

By Brijesh SrivastavaEdited By:
Published: Wed, 16 Jan 2019 10:51 AM (IST)

मकर संक्रांति पर स्‍नानार्थियों की सेवा में शहरवासियों ने कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया था।

Prayagraj Kumbh: शहर के लोगों ने स्नानार्थियों का श्रद्धा के साथ किया अतिथि सत्कार
Prayagraj Kumbh: शहर के लोगों ने स्नानार्थियों का श्रद्धा के साथ किया अतिथि सत्कार

प्रयागराज। Prayagraj Kumbh मेला 2019 के पहले शाही स्नान यानी मकर संक्रांति पर दूर-दराज से करीब डेढ़ करोड़ आने श्रद्धालुओं ने गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन तट पर संगम में स्नान किया। वह जब प्रयागराज पहुंचे तो शहरवासियों ने उनकी आवभगत और सेवा-सत्कार में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। शहरवासी इसके लिए पहले से ही तैयारी कर रखे थे ताकि श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो।

सांसद श्‍यामाचरण की ओर से लगा स्‍टाल
बालसन चौराहा स्थित एसबीडब्ल्यू गु्रप की ओर से स्टॉल लगाया गया था। सांसद श्यामा चरण गुप्त की ओर से यहां प्रतिवर्ष स्टॉल लगाया जाता है। इसी प्रकार धूमनगंज में समाजसेविका रीता मौर्य के नेतृत्व में भी श्रद्धालुओं को खिचड़ी खिलाई गई। आनंद भवन के समीप, बालसन चौराहा, मेडिकल कॉलेज, सिविल लाइंस आदि स्थानों पर श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए स्टॉल लगाकर भंडारा किया गया था। यहां पूड़ी सब्जी, खिचड़ी, हलवा आदि की व्यवस्था की गई थी। जार्जटाउन में राघवेंद्र सिंह पटेल ने खिचड़ी की व्यवस्था की थी।

रोटरी क्लबों ने भी भंडारा का किया आयोजन
रोटरी क्लब इलाहाबाद, इलीट, नार्थ व साउथ की ओर से सिविल लाइंस में स्टॉल लगाए गए थे। निराला के निमित्त संस्था की ओर से कुंभ मेला क्षेत्र में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

श्रद्धालुओं को मेला क्षेत्र में कराया नाश्ता
इलाहाबाद जन कल्याण समिति की ओर संगम क्षेत्र में श्रद्धालुओं को नाश्ता कराया गया। अवाम सेवा समिति की ओर से लीडर रोड पर गरम टोपी, लाई व रामदाना आदि वितरित किया गया। इसके अलावा भी शहर के विभिन्‍न मोहल्‍लाें में वहां के लोगों ने यथा संभव दूर-दराज से आने वाले स्‍नानार्थियों की सेवा में दिन भर जुटे रहे।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।