Move to Jagran APP

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष का छतनाग घाट पर अंतिम संस्कार, जुटे दिग्गज Prayagraj News

छतनाग घाट पर भाजपा के पूर्व जिलाध्‍यक्ष को नमन करने को पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्‍यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के अलावा सैकड़ों मौजूद थे।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sat, 02 Nov 2019 01:09 PM (IST)Updated: Sat, 02 Nov 2019 06:03 PM (IST)
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष का छतनाग घाट पर अंतिम संस्कार, जुटे दिग्गज Prayagraj News
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष का छतनाग घाट पर अंतिम संस्कार, जुटे दिग्गज Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष जनार्दन प्रसाद मिश्र (76) का दिल्ली में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को झूंसी स्थित छतनाग गंगा घाट पर किया गया। श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कई विशिष्टजनों के साथ ही भाजपा के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

loksabha election banner

सहसों के उमरीमय टटिहरा गांव में जुटी भीड़

पूर्व जिलाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद मिश्र के निधन की सूचना मिलने पर शुक्रवार से उनके फूलपुर स्थित सहसों में उमरीमय टटिहरा स्थित निवास पर लोगों की भीड़ शोक संवेदना को जुटने लगी थी। क्षेत्रीय विधायक प्रवीण पटेल पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। इसी क्रम में भाजपा गंगा पार जिला अध्यक्ष कन्हैयालाल पांडे, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर ङ्क्षसह ने भी उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

पूर्व राज्‍यपाल व कैबिनेट मंत्री ने किया नमन

भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष जनार्दन प्रसाद मिश्र का अंतिम संस्कार छतनाग घाट पर शनिवार को किया गया। अंतिम यात्रा में सैकड़ों की भीड़ मौजूद रही। फूलपुर स्थित सहसों में उमरीमय टटिहरा स्थित निवास से उनकी शवयात्रा निकाली गई। वाहन से उसे छतनाग गंगा घाट पर लाया गया। यहां वैदिक कर्मकांड के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए लोगों की भीड़ जुटी। छतनाग घाट पर भाजपा नेता को नमन करने के लिए पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री नरेंद्र कुमार सिंह गौर आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.