क्रिसमस ट्री उत्सव की मनाई खुशियां
डायोसिस ऑफ लखनऊ के बिशप हाउस में बुधवार को क्रिसमस ट्री उत्सव मनाया गया। कांफ्रेंस हाल में आयोजित कार्यक्रम में बिशप डॉ. पीटर बलदेव ने डायोसिस के समस्त पादरी अधिकारी व कर्मचारियों को उपहार देकर क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। आरंभ में बिशप डॉ. पीटर ने कहा कि क्रिसमस अन्याय पर न्याय की जीत का पर्व है।
जागरण संवाददाता, प्रयागराज : डायोसिस ऑफ लखनऊ के बिशप हाउस में बुधवार को क्रिसमस ट्री उत्सव मनाया गया। कांफ्रेंस हाल में आयोजित कार्यक्रम में बिशप डॉ. पीटर बलदेव ने डायोसिस के समस्त पादरी, अधिकारी व कर्मचारियों को उपहार देकर क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। आरंभ में बिशप डॉ. पीटर ने कहा कि क्रिसमस अन्याय पर न्याय की जीत का पर्व है। संपूर्ण मानव जाति का उद्धार करने के लिए प्रभु यीशु धरती पर प्रकट हुए थे। प्रभु के प्रकट होने की खुशी को क्रिसमस के रूप में मनाया जाता है। हमें संपूर्ण मानवता की भलाई के लिए काम करना चाहिए।
कहा कि हर जरूरतमंद व पीड़ितों की मदद के लिए हमें हर स्तर पर मदद करें, प्रभु यीशु ने यही संदेश दिया है। कार्यक्रम में कोविड-19 के दौरान जिनकी मृत्यु हुई है उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही डायोसिस की रजिस्ट्रार पादरी कमला सिंह के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें विदाई दी गई। कार्यक्रम में एचआर मल, पादरी प्रवीण मैसी, शीबा सुभान आदि मौजूद रहे।
स्कूल जाकर छात्रों को कर रहे जागरूक
जासं, प्रयागराज : इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ साइंस एंड सोसाइटी विभावानी इंडिया और संजीवनी न्यास के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। विज्ञान भारती व सेंटर ऑफ साइंस एंड सोसाइटी के इंचार्ज डॉ. रोहित मिश्र, विभावानी इंडिया के प्रयागराज चैप्टर के संयोजक उदित नारायण शुक्ल आदि विभिन्न स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को जागरूक कर रहे हैं। इस वर्ष का अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव महान वैज्ञानिक श्रीनिवास रामानुजन के जन्म दिवस 22 दिसंबर से शुरू होकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस 25 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा।