विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संतुलित प्रश्नपत्र पाकर परीक्षार्थियों के चेहरे खिले

By JagranEdited By:
Published: Mon, 05 Mar 2018 08:58 PM (IST)

जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई।

संतुलित प्रश्नपत्र पाकर परीक्षार्थियों के चेहरे खिले
संतुलित प्रश्नपत्र पाकर परीक्षार्थियों के चेहरे खिले

जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई। पहले दिन 12वीं की परीक्षा में अंग्रेजी का प्रश्नपत्र था। पाठ्यक्रम के परिप्रेक्ष्य प्रश्नपत्र संतुलित आया। परीक्षार्थियों का कहना है कि कालेज में जो पढ़ाया गया प्रश्नपत्र उसी को ध्यान रखकर तैयार किया गया।

यूपी बोर्ड, आइएससी और आइसीएसई के बाद सीबीएसई परीक्षाओं का क्रम शुरू हो चुका है। हाईस्कूल स्तर पर विभिन्न व्यवसायिक विषयों की परीक्षाएं हुई। नगर के विद्यालयों में अलग अलग विषयों के प्रश्नपत्र हुए। केंद्रीकृत स्तर पर इंफारमेशन एंड कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी, इंफारमेशन टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल टेक्नोलॉजी, सिक्योरिटी, फूड प्रोडक्शन, फाइनेंस मार्केटिंग और टूरिज्म आदि प्रश्नपत्र में परीक्षार्थी शामिल हुए। महर्षि पतंजलि विद्यामंदिर, केंद्रीय विद्यालय ओल्ड कैंट, केंद्रीय विद्यालय न्यू कैंट, गंगागुरुकुलम, इलाहाबाद पब्लिक स्कूल, अर्नी मेमोरियल स्कूल, टैगोर पब्लिक स्कूल, श्रीमहाप्रभु पब्लिक स्कूल, जगत तारन गोल्डेन जुबली और आरजेएस आदि में परीक्षाएं हुई। इसके अतिरिक्त बालभारती, वाईएमसीए, इलाहाबाद पब्लिक स्कूल, ईविंग क्रिश्चियन पब्लिक स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, न्याय नगर पब्लिक स्कूल, रामानुजम पब्लिक स्कूल, स्वामी विवेकानंद विद्याश्रम, संत मेरीज कान्वेंट घूरपुर, महर्षि विद्यामंदिर कालिंदीपुरम, सेंट्रल अकादमी झूंसी, संस्कार इंटरनेशनल स्कूल, भास्कर कान्वेंट स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, शिवगंगा विद्या मंदिर, एपीएस नूरउल्लाह रोड, पुलिस मार्डन स्कूल आदि को भी सेंटर बनाया गया है। सभी विद्यालयों के परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी लगाए गए हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।