Move to Jagran APP

Chhath Puja : संगम पर कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ ने की सूर्यदेव की आरती Prayagraj News

छठ पूजा महोत्सव को लेकर हर ओर उल्‍लास और उत्‍साह का माहौल है। इसी क्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनार्थ सिंह ने भी संगम तट पर सूर्यदेव को नमन किया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sat, 02 Nov 2019 09:38 AM (IST)Updated: Sat, 02 Nov 2019 01:11 PM (IST)
Chhath Puja : संगम पर कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ ने की सूर्यदेव की आरती Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। सूर्य उपासना का महापर्व छठ महोत्सव उत्साह से मनाया जा रहा है। संगम नोज के निकट पूर्वांचल छठ पूजा एवं विकास समिति ने पंडाल में अखंड रामायण का पाठ शुरू कराया है। उप्र सरकार में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह भी पहुंचे। उन्होंने सूर्यदेव की आरती की। कहा कि संगम पर छठ पूजा की जो अलख जगाई गई, वह अब बड़ा आकार लेती जा रही है। उन्होंने इसे कुंभ जैसा बताया। कहा कि सरकार हर संभव मदद करेगी।

loksabha election banner

छठ पूजा के लिए संगम क्षेत्र में रंग-बिरंगे झालर से सजावट

छठ पूजा समिति के संयोजक अजय राय ने कैबिनेट मंत्री का आभार जताया। उन्होंने समिति की ओर से कराए गए इंतजाम की जानकारी दी। मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि शासन ने घाट पर साफ-सफाई, बिजली, पेयजल व पार्किंग की व्यवस्था की है। समिति को आश्वस्त किया कि व्यवस्था में और भी जो कमी होगी उसे पूरा किया जाएगा। छठ पूजा के लिए समिति ने संगम क्षेत्र में रंग बिरंगी झालर से सजावट भी की है। इससे पहले पंडाल में अखंड रामायण का पाठ शुरू हुआ। रामायण का पाठ केएन सिंह व नागेंद्र सिंह की टीम करा रही है। कार्यक्रम में शेषनाथ सिंह, सुदामा सिंह, राकेश पांडेय, बृजेश पांडेय, कृष्ण मुरारी तिवारी आदि शामिल रहे।

नगर आयुक्त ने यमुना घाटों की परखी व्यवस्था

नगर आयुक्त रवि रंजन ने बलुआघाट, गऊघाट का निरीक्षण किया। यहां छठ पूजा के लिए सफाई व्यवस्था, अस्थाई शौचालय, चेंजिंग रूम की समुचित व्यवस्था करने का अधीनस्थों को निर्देश दिया। नगर आयुक्त ने शहर में भी भ्रमण का साफ सफाई के कार्यों का जायजा लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.