Lockdown-3 : सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी से मिले व्यापारी, दुकानें खुलवाने की मांग की Prayagraj News
लॉकडाउन में दुकानें बंद होने से व्यापार प्रभावित हो रहा है। ऐसे में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल सांसद रीता जोशी से मिलकर अपनी समस्याएं बताईं।
प्रयागराज, जेएनएन। सिविल लाइंस व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल इलाहाबाद संसदीय सीट की सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को व्यापारियों की व्यथा सुनाई और लॉकडाउन में दुकानें खोलने के लिए रियायत दिलाने की मांग। व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा ने कहा कि व्यापारी फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन पूरी तरह से करेंगे। इस मौके पर महामंत्री शिवशंकर सिंह, प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा, हर्षित अग्रवाल, सुहेल अहमद, श्याम आदि शामिल थे।
अयोध्या की तरह समयबद्ध प्रतिष्ठान खोलने की मांग
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल प्रयागराज इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला। उन्हें डीएम अयोध्या द्वारा जारी आदेश की प्रतिलिपि सौंपी गई, जिसमें समयबद्ध तरीके से प्रतिष्ठानों को खोलने और बंद करने की अनुमति दी गई है। उसी तर्ज पर प्रयागराज में भी व्यापारियों को छूट देने की मांग की गई। डीएम ने प्रतिदिन स्थिति पर नजर रखते हुए हर बिंदु पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता, महानगर अध्यक्ष योगेश गोयल, जिला महामंत्री विपुल मित्तल, नवीन अग्रवाल, मनीष,अनुज, रमन,टीटू गुप्ता आदि शामिल थे।
कांग्रेसियों ने गरीबों को बांटा भोजन
लाकडाउन के दौरान पिछले कई दिनों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा झूंसी में संचालित सांझी रसोई से तैयार भोजन गरीबों में बांटा जा रहा है। गंगापार अध्यक्ष रामकिशुन पटेल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर जाकर गरीबों को भोजन का पैकेट प्रदान किया। इस अवसर पर विजय बहादुर सिंह, नसीम हाशमी, कैफ वारसी, इश्तियाक अहमद, रिंकू तिवारी व रामजी विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।