Move to Jagran APP

प्रयागराज में भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी की आज हो सकती है घोषणा, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शहर में

कयास लगाया जा रहा है कि शनिवार को भाजपा अपने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी की घोषणा कर सकती है। हालांकि उपमुख्यमंत्री व अन्य पदाधिकारियों के अनुसार प्रदेश स्तर पर सभी जिला पंचायत अध्यक्षों के प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।

By Rajneesh MishraEdited By: Published: Fri, 18 Jun 2021 10:00 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jun 2021 10:00 PM (IST)
प्रयागराज में भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी की आज हो सकती है घोषणा, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शहर में
देर रात तक बैठकों और मंथन का दौर चलता रहा।

प्रयागराज,जेएनएन। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है। सपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है जबकि भाजपा में अब तक कयासों का दौर ही चल रहा है। शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयाग प्रवास पर आए तो सरगर्मी बढ़ गई। उन्होंने सर्किट हाउस में जनसुनवाई और विभागीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान पार्टी के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि व जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए दावेदारी कर रहे लोगों का जमघट लगा रहा। कुछ जिला पंचायत सदस्यों ने अलग से भी उप मुख्यमंत्री से मुलाकात की और अपना पक्ष रखा। देर रात तक बैठकों और मंथन का दौर चलता रहा। कयास लगाया जा रहा है कि शनिवार को भाजपा अपने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी की घोषणा कर सकती है। हालांकि, उपमुख्यमंत्री व अन्य पदाधिकारियों के अनुसार प्रदेश स्तर पर सभी जिला पंचायत अध्यक्षों के प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।

loksabha election banner

जनता के विश्वास को टूटने नहीं देंगे

जन सुनवाई करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आश्वस्त किया कि जनता का विश्वास नहीं टूटने देंगे। जीवन और जीविका बचाने के लिए सरकार कटिबद्ध है। जन प्रतिनिधियों व संगठन के पदाधिकारियों से कहा कि फोरम का उचित उपयोग करें। अभी लंबे समय तक भाजपा की सरकार रहेगी। यदि आम जनता से जुड़े रहेंगे उनकी मुश्किलों को हल करने में सहयोग देंगे तो शासन भी कायम रहेगा। पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भी उत्साह भरते हुए बोले जो जिलापंचायत सदस्य नहीं बना वह आगे विधायक या एमएलसी बन सकता है। यह भाजपा है, यहां परिवारवाद का कोई स्थान नहीं है। विश्वास जताया कि प्रदेश में अधिकांश जगहों पर भाजपा के ही जिलाध्यक्ष जीतेंगे। विकासखंडों में भी पार्टी के ही ब्लाक प्रमुख बनेंगे।

टिवटर बाज नेताओं की बात में न आएं

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि टिवटरबाज नेताओं के बहकावे में न आएं। मंदिर निर्माण शुरू होने से तमाम मंदिर विरोधी बौखला गए हैं। वह कुचक्र रच रहे हैं। धर्म को भी बदनाम करने में जुटे हैं। महामारी के दौर में जब भाजपा सेवा कार्य कर रही थी तब कांग्रेस, सपा, बसपा सिर्फ इंटरनेट मीडिया पर दिख रही थी। आम आदमी से उसका कोई सरोकार नहीं था।

उपमुख्यमंत्री ने गिनाई उपलब्धियां

सर्किटहाउस में उप मुख्यमंत्री ने यमुनापार, गंगापार, महानगर व कौशांबी की तमाम परियोजनाओं का उल्लेख किया। कहा कि भाजपा की सरकार ने जनता के हित में उन सभी कार्यों को किया जिसका लंबे समय से इंतजार था। इसमें प्रमुख रूप से सुबेदारगंज स्टेशन पर बनने वाला आरओबी व एयरपोर्ट की ओर जाने वाले मार्ग पर फलाईओवर के निर्माण के लिए धन का आवंटन शामिल है। इसके अतिरिक्त 800 करोड से फोरलेन का निर्माण, महिला घाट पर पुल निर्माण, यमुनापार में दर्जनों योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, विभवनाथ भारती, अवधेश चंद्र गुप्ता, दिलीप चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

उप मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विहिप के प्रांत कार्यालय केसर भवन पहुंचकर संत संपर्क प्रमुख रहे स्व. शंभूनाथ के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, कार्यालय प्रमुख सुनील, पवन श्रीवास्तव, कुंज बिहारी मिश्र आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.