Move to Jagran APP

दिव्यांग की मदद कर भाजपाइयों ने Deputy CM केशव मौर्य का मनाया जन्मदिन Prayagraj News

भाजपा के कौड़िहार मंडल प्रभारी सुरेंद्र चौधरी कार्यकर्ताओं के साथ गुरुवार को दिलीप के घर पहुंचे। इस दौरान उन्‍होंने उसे 51 सो रुपये का आर्थिक सहयोग दिया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Thu, 07 May 2020 04:11 PM (IST)Updated: Thu, 07 May 2020 04:11 PM (IST)
दिव्यांग की मदद कर भाजपाइयों ने Deputy CM केशव मौर्य का मनाया जन्मदिन Prayagraj News
दिव्यांग की मदद कर भाजपाइयों ने Deputy CM केशव मौर्य का मनाया जन्मदिन Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जन्मदिन आज यानी गुरुवार को है। डिप्‍टी सीएम के जन्‍मदिन को भारतीय जनता पार्टी के कौड़िहार मंडल के पदाधिकारियों ने अलग अंदाज में मनाया। उन्‍होंने दिव्‍यांग की मदद की।

loksabha election banner

कौडि़हार में दिव्‍यांग को आर्थिक सहयोग दिया

कौडि़हार निवासी दिलीप सोनी पुत्र स्वर्गीय कौशल किशोर सोनी दिव्यांग है। परिवार का भरण-पोषण करने वाला उसके घर में कोई नहीं है। कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन में दिलीप के समक्ष आर्थिक समस्‍या अधिक बढ़ गई है। ऐसे में भाजपा के कौड़िहार मंडल प्रभारी सुरेंद्र चौधरी कार्यकर्ताओं के साथ गुरुवार को दिलीप के घर पहुंचे। इस दौरान उन्‍होंने उसे 51 सो रुपये का आर्थिक सहयोग दिया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष कौड़िहार राजू पाल, मंडल मंत्री भाजपा ऋतु राज पांडेय, संजीव केसरवानी, पंकज सोनी, बूथ अध्यक्ष आशीष मिश्रा, विजय केसरवानी आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

सेवा व सम्मान दिवस के रूप मनाया जा रहा केशव मौर्य का जन्मदिन

 भाजपा कार्यकर्ता गुरुवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का जन्मदिन फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ सेवा एवं सम्मान दिवस के रूप में मना रहे हैं। पार्टी नेता अरुण अग्रवाल और दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि म्योहाल चौराहे के पास स्थित गेस्ट हाउस में दोपहर में हवन कार्यक्रम होगा। महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने बताया कि फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जरूरतमंदों को राशन सामग्री का वितरण किया रहा है। पूर्व विधायक दीपक पटेल ने बताया कि इसके बाद पीएम केयर फंड में डीएम को चेक दिया जाएगा।

सेवा भारती करा रहा प्रवासी मजदूरों को भोजन

आरएसएस का सेवा भारती उत्‍तर प्रदेश और मध्‍य प्रदेश की सीमा चौकठा बॉर्डर पर अन्य प्रांतों से आने वाले प्रवासी श्रमिकों को निरंतर भोजन, लाई गुड़, बिस्किट आदि वितरण कर रहा है। उनमें गमछा भी वितरण किया जा रहा है। इस कार्य में सेवा भारती के प्रयागराज अध्यक्ष सुजीत कुमार, जिला सह कार्यवाह जितेंद्र, खंड कार्यवाह शंकरगढ़, जिला प्रचार प्रमुख गोङ्क्षवद शरण सिंह आदि सहयोग कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.