Move to Jagran APP

CoronaVirus Lockdown: भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचाई राशन सामग्री Prayagraj News

भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने मीरापुर एवं नैनी क्षेत्र में राशन सामग्री का वितरण किया। इसमें गिरि बाबा बृजेश मिश्रा राजेश केसरवानी मधुसूदन निषाद शामिल रहे।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Thu, 09 Apr 2020 11:33 AM (IST)Updated: Thu, 09 Apr 2020 05:48 PM (IST)
CoronaVirus Lockdown: भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचाई राशन सामग्री Prayagraj News

प्रयागराज,जेएनएन। लॉक डाउन में जरूरतमंदों को भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से भोजन के पैकेट व राशन सामग्री पहुंचाई जा रही है। कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के निर्देशन में शहर पश्चिमी क्षेत्र में लगभग साढ़े पांच हजार असहायों, दिहाड़ी मजदूरों, विधवा व दिव्यांग तथा गरीब परिवारों को राशन सामग्री वितरित की गई। 

loksabha election banner

फूलपुर की सांसद केसरी देवी पटेल ने बुधवार को शिवकुटी मंडल में खाद्यान्न पैकेट का वितरण कराया। इस मौके पर पूर्व विधायक दीपक पटेल, गुरु प्रसाद मौर्या, पार्षद पवन श्रीवास्तव, पार्षद कमलेश तिवारी, दिनेश पटेल, विवेक जायसवाल भी थे। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने मीरापुर एवं नैनी क्षेत्र में राशन सामग्री का वितरण किया। इसमें गिरि बाबा, बृजेश मिश्रा, राजेश केसरवानी, मधुसूदन निषाद शामिल रहे। संगम क्षेत्र, सिविल लाइंस, अशोक नगर, नेवादा, राजापुर में भाजपा पूर्व महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, संजय गुप्ता, सुरेश चंद्रा, नरेंद्र मौर्या ने राशन सामग्री का वितरण किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र उर्फ सिंटू ने सलोरी, बघाड़ा, गोविंदपुर, राजापुर में छात्रों व छात्राओं को राशन सामग्री वितरित की। इसमें उदित शुक्ला, बबलू केसरवानी, विपिन तिवारी, सजल अग्रवाल मौजूद रहे।

प्रमुख हेल्‍पलाइन नंबर

मंत्री सिद्धार्थनाथ का हेल्पलाइन   

1800313444449

भाजपा महानगर हेल्पलाइन नंबर

9450582003

भाजपा यमुनापार हेल्पलाइन नंबर

9453461522,  9336096669, 9919002168

भाजयुमो हेल्पलाइन नंबर

9415646308, 7007050928

जरूरतमंदों को बांटे राशन और लंच पैकेट

 लॉकडाउन के बाद से इलाहाबाद विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ (ऑक्टा) की ओर से बुधवार को गरीबों, असहायों को राशन वितरित किया गया। ऑक्टा महासचिव डॉ. उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि अब तक ऑक्टा ने 80 हजार रुपये से अधिक जुटाया है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारर्पोरेशन (आइआरसीटीसी) के प्रयागराज जंक्शन स्थित बेस किचन में रोजाना 600 लोगों का खाना बन रहा है। आइआरसीटीसी लखनऊ के मुख्य क्षेत्रीय अधिकारी अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि आइआरसीटीसी सभी बड़े रेलवे स्टशेनों पर बेस किचन में जरूरतमंद लोगों के लिए खाना बना रही है। पूर्व पार्षद महावीर यादव भी जरूरतमंदों को भोजन बांट रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.