Move to Jagran APP

मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने जीता सबका विश्वास : संजय जोशी

भाजपा के पूर्व राष्‍ट्रीय संगठन महामंत्री संजय भाई जोशी का प्रयागराज आगमन हुआ। उन्‍होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने सबका मन जीत लिया है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Wed, 05 Jun 2019 09:43 PM (IST)Updated: Thu, 06 Jun 2019 10:08 AM (IST)
मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने जीता सबका विश्वास : संजय जोशी
मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने जीता सबका विश्वास : संजय जोशी

प्रयागराज, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संजय भाई जोशी बुधवार को प्रयागराज में थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने सभी वर्गों के हित के लिए ईमानदारी से काम किया है। उन्होंने लोगों का विश्वास जीता है। उसी का परिणाम है कि भारतीय जनता पार्टी को सबका साथ मिला। जाति और वर्ग से ऊपर उठकर लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को राष्ट्रहित में वोट दिया है। इस जीत में संगठन और पार्टी कार्यकर्ताओं की भी अहम भूमिका रही है। 

loksabha election banner

बोले, लंबित समस्याओं पर सकारात्मक निर्णय लिए जाएंगे

 भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संजय भाई जोशी ने कहा कि जल्द ही कुछ लंबित समस्याओं पर सकारात्मक निर्णय लिए जाएंगे। संजय जोशी बुधवार को वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रयागराज एक्सप्रेस से यहां पहुंचे थे। टैगोर टाउन स्थित होटल पर पहुंचने पर वह मीडिया से मुखातिब हुए। 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संजय भाई जोशी का प्रयागराज आगमन पर भव्य स्वागत किया। टैगोर टाउन स्थित होटल में वहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला-फूल से लाद दिया। यहां से संजय भाई जोशी  नैनी के लिए रवाना हो गए। इसके बाद कार से लखनऊ चले गए। उनका स्वागत करने वालों में क्षेत्रीय संयोजक देवेंद्र नाथ मिश्र, सुनील जैन, दिवाकर त्रिपाठी, भगवती, अजय त्रिपाठी, मनोज दुबे, अभय नारायण पांडेय, महेश मधुकर, परमात्मा सिंह आदि शामिल रहे। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.