Panchayat poll में प्रत्याशी उतारेगी भाजपा और मजबूती से लड़ेगी चुनाव Prayagraj News
panchayat poll पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भाजपा मजबूती के साथ पंचायत चुनाव लड़ेगी। उन्होने सभी से संगठित होकर चुनाव लडऩे पर बल दिया। बैठक में बताया गया कि श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या को पंचायत चुनाव का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है।
प्रयागराज,जेएनएन। पंचायत चुनाव के लिए पहली अक्टूबर से मतदाता पुनरीक्षण का काम शुरू हो गया है। भाजपा नेताओं ने भी चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला पंचायत और ग्राम पंचायत को लेकर पार्टी की रणनीति और अब तक की तैयारियों की समीक्षा के लिए श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या प्रयागराज में थे। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने चुनाव चिह्न पर प्रत्याशी उतारेगी और जीत भी दर्ज करेगी।
जल्द जिलास्तर पर होगी प्रभारियों की नियुक्ति
पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भाजपा मजबूती के साथ पंचायत चुनाव लड़ेगी। उन्होने सभी से संगठित होकर चुनाव लडऩे पर बल दिया। बैठक में बताया गया कि श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या को पंचायत चुनाव का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। जल्द ही जिला स्तर पर भी प्रभारियों की नियुक्ति की जाएगी। इस दौरान जिला पंचायत के वार्ड संयोजकों और क्षेत्र पंचायत प्रमुखों से भी वार्ता की गई। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने भरोसा दिलाया कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठित होकर काम करेगा। इस मौके पर सांसद केसरी देवी पटेल, सुभाष चंद्र कुशवाहा, हरिओम मिश्रा, शिवदत्त पटेल, किरन त्रिवेदी, रमेश पासी, अमरनाथ मौर्या, दीपक पटेल आदि मौजूद रहे। इसके बाद श्रम एवं सेवायोजन मंत्री विधायक विक्रमाजीत मौर्या के घर शोक संवेदना व्यक्त करने भी गए।
कांग्रेस ब्लॉक कमेटी में शामिल होंगे 25 फीसद नए कार्यकर्ता
जिला कांग्रेस कमेटी ने गंगापार में 11 ब्लाक अध्यक्षों के चयन के लिए जिलाध्यक्ष रामकिशुन पटेल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में बैठक की। जिलाध्यक्ष ने सभी जिला महासचिवों को निर्देश दिए कि अपने विधानसभा में नियुक्त ब्लाक प्रभारियों के माध्यम से ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की सूची जल्द उपलब्ध कराएं, जिससे ब्लाक अध्यक्षों का चयन होकर सभी कमेटियों का गठन हो सके। कमेटी में 25 फीसद नए कार्यकर्ताओं को जगह देने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में जिला प्रवक्ता डा. अजय प्रकाश सरोज, कोषाध्यक्ष दीपचंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष हरदेव तिवारी, महासचिव बलराम बिंद, ओम प्रकाश सरोज आदि शामिल थे।