Move to Jagran APP

बूथ समिति के पदाधिकारियों का उत्साह बढ़ाएगी भाजपा, चलाएगी अभियान

भाजपा का आज से 15 नवंबर तक होगा बूथ समिति अभिनंदन समारोह शुरू हो रहा है। इसमें पदाधिकारियों का उत्‍साहवर्धन किया जाएगा।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 11:11 AM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 11:11 AM (IST)
बूथ समिति के पदाधिकारियों का उत्साह बढ़ाएगी भाजपा, चलाएगी अभियान

प्रयागराज : लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारी तेज हो गई है। जिले की दोनों लोकसभा सीट पर जीत हासिल करने के लिए विशेष अभियान चलाए जाने की तैयारी है। दस से 15 नवंबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसमें बूथ स्तर के पदाधिकारियों का अभिनंदन किया जाएगा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कर्नलगंज सेक्टर के बूथ समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों का अभिनंदन आज करेंगे। कर्नलगंज दुर्गा पूजा पार्क में यह आयोजन किया गया है।

loksabha election banner

 भाजपा जिले की दोनों लोकसभा सीट इलाहाबाद व फूलपुर पर जीत दर्ज करने में कोई कसर नहीं छोड़ता चाहती। वर्तमान में इलाहाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा तो काबिज है लेकिन फूलपुर सपा के हाथ में है। ऐसे में फूलपुर सीट को अपने पाले में लाने के लिए संगठन के सामने बड़ी चुनौती है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने देशभर में बूथ अभिनंदन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया है। जिले में कुल 1252 बूथ समिति का गठन किया गया है। महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने बताया कि 15 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान में सभी बूथ समिति के पदाधिकारियों का अभिनंदन किया जाएगा।

केशरीनाथ त्रिपाठी के जन्मदिन का उल्‍लास :

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर आयोजित समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह व बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जन्मदिन समारोह आयोजन समिति के अध्यक्ष पदुम जायसवाल ने बताया कि समारोह राजर्षि टंडन मंडपम में शुरू होगा। इसमें प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इनके अलावा मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, सूर्य प्रताप शाही, सतीश महाना, रीता बहुगुणा जोशी, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सांसद श्यामा चरण गुप्ता, महापौर अभिलाषा गुप्ता, राज्यसभा सदस्य रेवती रमण सिंह, पूर्व कांग्रेस विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, अशोक बाजपेई समेत विधायक भी शामिल होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.