फैजाबाद का नाम अयोध्या होने पर भाजपाइयों ने जश्न मनाया
भाजपाइयाें में खुशी का माहौल है। जिले का नाम फैजाबाद से अयोध्या करने पर जश्न मनाया। साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ को इसके लिए बधाई दी।
प्रयागराज : फैजाबाद का नाम अयोध्या होने पर भाजपाइयों ने जश्न मनाया। सिविल लाइंस स्थित रॉयल होटल में आतिशबाजी कर कार्यकर्ताओं ने श्रीराम का उद्घोष करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य जिंदाबाद के नारे लगाए। पूरी कैबिनेट के प्रति आभार जताते हुए मिठाई बांटी गई।
भाजपा नेता पवन श्रीवास्तव ने कहा कि मोदी-योगी राज में रामराज्य की पुनस्र्थापना शुरू हो गई है। इससे हिंदू जनमानस अपने को गौरवांवित महसूस कर रहा है। भाजपा नेता ने कहा कि मुस्लिम आक्रांताओं ने ङ्क्षहदुओं पर बर्बरतापूर्वक अत्याचार करने के साथ नगरों का भी नाम बदलकर देश के गौरव को ठेस पहुंचाया था। उस खोए स्वाभिमान और सम्मान को योगी सरकार वापस कर रही है। इस मौके पर अमित आलोक पांडे, कुशाग्र श्रीवास्तव, सूरज, विनोद सोनकर, दिव्यांशु, अतुल केसरवानी, रजत कुमार, चीकू आदि मौजूद रहे।
जनता अब कांग्रेस के साथ : प्रमोद
पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा है कि कर्नाटक में लोकसभा व विधानसभा के उपचुनाव के परिणामों ने साबित कर दिया है कि जनता का रुझान अब कांग्रेस की तरफ है। कांग्रेस ने यहां पांच में से चार सीटें जीत ली हैं। इनमें लोकसभा की तीन सीटें व विधानसभा की दो सीटें शामिल हैं। जनता को अब पता चल गया है कि मोदी राज में आगे भी केवल वायदा खिलाफी और धोखा मिलेगा। प्रमोद तिवारी ने कहा कि यह तो बस ट्रेलर मात्र है पूरी फिल्म तो 2019 में आएगी। कांग्रेस दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस सरकार बनाने वाली है। उन्होंने प्रदेशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं।