Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव बोले, कार्यकर्ताओं को चेला न समझें पार्टी के नेता Prayagraj News

भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्रदेव सिंह का प्रतापगढ़ में जगह-जगह भव्‍य स्‍वागत किया गया। उन्‍होंने बूथ सम्‍मेलन में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को टिप्‍स दिया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Tue, 03 Sep 2019 07:10 PM (IST)Updated: Tue, 03 Sep 2019 07:10 PM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव बोले, कार्यकर्ताओं को चेला न समझें पार्टी के नेता Prayagraj News
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव बोले, कार्यकर्ताओं को चेला न समझें पार्टी के नेता Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने संयमित भाषा में सब कुछ कह दिया। पार्टी के नेताओं और टिकट के दावेदारों को साफ-साफ बता दिया कि उनकी नेतागीरी कार्यकर्ताओं के बल पर है। वह अपनी सोच बदलें, कार्यकर्ता को भाग्य विधाता समझें, चेला नहीं। प्रतापगढ़ सदर सीट के उपचुनाव को लेकर मंथन करने और टिकट के दावेदारों की हकीकत परखने मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष प्रतापगढ़ आए।

loksabha election banner

बूथ सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ङ्क्षसह चिलबिला में बूथ सम्मेलन में एक-एक मंडल, बूथ, सेक्टर के अध्यक्ष और प्रभारी संयोजक की हाजिरी ली। उनको खड़ा कराकर पता किया कि कौन आया है, कौन नहीं। इसके बाद स्वत्रंत देव ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता ही सब कुछ हैं। इसमें साधारण कार्यकर्ता को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, प्रदेश व राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद, विधायक और गवर्नर तक का सफर तय करने का मौका मिलता है। नरेंद्र मोदी इस बात के प्रतीक हैं कि पार्टी में कार्यकर्ता ही अहम हैं।

...तो क्या हवा में मांग रहे हैं टिकट

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने चिलबिला के सम्मेलन में बूथ स्तर के पदाधिकारियों से पूछा कि जो लोग टिकट के दावेदार हैं, उनमें से कोई आपको गाड़ी में बैठाकर बूथ तक कभी ले गया। इस सवाल पर लोग न न का शोर मचाने लगे। इस पर स्वतंत्र देव ने चुटकी ली कि बूथ स्तर के परिश्रमी पदाधिकारी, कार्यकर्ता से दूरी बनाकर क्या यह लोग हवा में टिकट मांग रहे हैं। इस पर भीड़ ने कहा कि यही सच है। इस दौरान टिकट के दावेदारों की भाव भंगिमा देखने लायक थी। कहा कि मेहनत करिए, पार्टी को मजबूत करिए, सेक्टर और बूथ के कार्यकर्ता के घर जाइए, उसके सुख, दुख में शामिल होइए। तब कुछ हासिल होगा। साथ ही अपने परिवार व बच्चों को भी समय दीजिए। भाजपा बदल रही है, आप भी अपना रवैया बदलिए।

कश्मीर पर बजी ताली

भाजपा के सम्मेलन में कश्मीर से धारा-370 हटाने की चर्चा भी जमकर हुई। प्रदेश अध्यक्ष ने इसे भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत और कश्मीर के विकसित होने का नया सवेरा बताते हुए ताली बजाई तो सभी ने साथ दिया। वंदे मातरम और भारत माता की जय की गूंज भी हुई।

नोकझोंक से गरमाया माहौल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव के आगमन पर अंतू के कपासी मोड़ पर दो नेताओं में जमकर नोकझोंक हो गई। दूसरे नेता के सजाए मंच के पास दूसरे क्षेत्र के नेता के पहुंचने व नारेबाजी करने पर समर्थकों में नोकझोंक हुई। इतने में दोनों नेता भी आमने-सामने हो गए। नोकझोंक होने लगी। इतने में प्रदेश अध्यक्ष के आ जाने से मामला शांत हो गया।

स्वागत में लगाया जोर, किया शक्ति प्रदर्शन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का प्रतापगढ़ अने पर भव्‍य स्वागत किया गया। अमेठी बार्डर सहजीपुर से चिलबिला तक दर्जनो स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष का काफिला रोककर फूल बरसाए। सहजीपुर रेल फाटक पर सांसद संगमलाल गुप्ता ने अध्यक्ष का स्वागत किया। यहां पूर्व विधायक बृजेश सौरभ कार्यकर्ताओं के साथ मोटर साइकिल जुलूस के साथ पहुंचे। उन्होंने अध्यक्ष के पहुंचने पर उनका माल्यार्पण करके स्वागत किया। अंतू थाना मोड़ पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी, बाबूगंज चौराहे पर नगर पंचायत अंतू के अध्यक्ष अशोक गुप्ता, बंडा में भाजपा नेता अश्वनी सोनी व ने स्वागत किया। इसी प्रकार कपासी मोड़, चौरा, गड़वारा मोड़, ककरहा, सेतापुर, बिहारगंज बाजार में  भी स्वागत किया गया।

कई नेता भाजपा में हुए शामिल

बसपा नेता संतोष जैन व दुर्गा प्रसाद तिवारी समेत कई बसपाई भाजपा में शामिल हो गए। प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष चिलबिला में भाष्कर दुबे समेत करीब दो दर्जन लोग भाजपाई हो गए। इनका अध्यक्ष ने माला पहनाकर स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.