मिनी सदन में भी होना चाहिए भाजपा का प्रतिनिधित्व
सोरांव सोमवार को सोरांव व होलागढ़ समेत कौडि़हार ब्लाक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेक
सोरांव : सोमवार को सोरांव व होलागढ़ समेत कौडि़हार ब्लाक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा गंगापार जिलाध्यक्ष अश्वनी दूबे ने सभी कार्यकर्ताओं से कमर कस लेने का आह्वान किया। उन्होंने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को भाजपा की नीति और योजनाओं से अवगत कराते हुए लोगों को भाजपा के पक्ष में मोड़ने की अपील की।
सोमवार को सोरांव ब्लाक परिसर में आयोजित त्रिस्तरीय चुनाव में भाजपा गंगापार जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर इस चुनाव की गंभीरता को समझे। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यों की जानकारी देकर उनकी समस्याओं को सुलझाने का काम करें। ब्लाक प्रमुख सोरांव आलोक पांडेय ने कहा कि भाजपा अपने हर उस कार्यकर्ता का उतना ही सम्मान करती है जितना प्रदेश स्तर के कार्यकर्ता का होता है। उन्होंने कहा कि बीडीसी चुनाव व ग्राम प्रधान समेत जिला पंचायत के चुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ता बाहर निकलें और भाजपा की हर उस योजनाओं को लोगों तक पहुंचाए जिससे लोग अछूते हैं। इसी प्रकार कौडि़हार और होलागढ़ ब्लाक में भी कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर से जुड़ते हुए लोगों को बूथ तक लाने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर विद्याकांत तिवारी, मंडल मीडिया प्रभारी सुनील केशरवानी, मंडल अध्यक्ष कुलदीप सोनी, सुरेश चौरसिया समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को टिप्स
मेजा : भाजपा मेजा मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मेजारोड स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अधिवक्ता कामेश्वर पटेल और संचालन मंडल महामंत्री राजीव तिवारी ने किया। कार्यक्रम में पार्टी नेता राजेंद्र प्रसाद तिवारी, कृष्ण दास उर्फ नाथू गुप्ता, जगदीश यादव व जगतनारायण पांडेय ने व्यक्ति विकास पर विस्तार से प्रकाश डाला। इससे पूर्व मंडल अध्यक्ष, वक्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से मंडल मंत्री अधिवक्ता कमलेश मिश्रा, रंजन मिश्र, संजय तिवारी, संदीप शुक्ल, पंकज राव, गामालाल पटेल, प्रह्लाद पटेल, ज्ञानचंद पटेल, सूर्यभान पांडेय, महेशचन्द्र तिवारी और हेमन्त दुबे आदि मौजूद रहे।