Move to Jagran APP

हैरत की बात, दशहरा व दीवाली के बधाई संदेश की होर्डिंग में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम गायब

प्रयागराज में भाजपा के कुछ जिला स्तरीय पदाधिकारी भी इसकी आलोचना कर रहे। हालांकि वे सार्वजनिक रूप से कुछ भी कहने से बच रहे हैं। इसमें संगठन का वह धड़ भी सक्रिय रूप से आलोचना कर रहा है जो पिछले दिनों जिला स्तरीय कार्यकारिणी में स्थान नहीं पा सका था।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 08:43 AM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 08:43 AM (IST)
हैरत की बात, दशहरा व दीवाली के बधाई संदेश की होर्डिंग में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम गायब
प्रयागराज में बधाई होर्डिंग में भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा का नाम ही नहीं है।

प्रयागराज, जेएनएन। इन दिनों शहर में जगह जगह दशहरा, दीपावली को लेकर बधाई संदेश वाली होर्डिंग लगी हैं। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, उप मुख्यमंत्री केशव  प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी व भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के चित्र लगे है। कई अन्य स्थानीय नाम व चेहरे भी शामिल हैं। खास बात यह कि इन सभी होर्डिंग में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का नाम नहीं शामिल है। इसे लेकर तरह तरह की चर्चा चल रही हैं।

loksabha election banner

भारतीय जनता पार्टी के ही कुछ जिला स्तरीय पदाधिकारी भी इसकी आलोचना कर रहे हैं। हालांकि वे सार्वजनिक रूप से कुछ भी कहने से बच रहे हैं। इसमें संगठन का वह धड़ भी सक्रिय रूप से आलोचना कर रहा है, जो पिछले दिनों जिला स्तरीय कार्यकारिणी में स्थान नहीं पा सका था। कुछ लोग इसे लेकर महानगर अध्यक्ष पर निशाना साध रहे हैं तो कुछ शहर उत्तरी विधायक को आड़े हाथों ले रहे है।

महानगर अध्यक्ष ने जानकारी से इनकार किया

हालांकि महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने ऐसी किसी होर्डिंग के लगने की जानकारी से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि मुझे जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो गलत हुआ है। जल्द ही सभी होर्डिंग को हटवा लिया जाएगा। उनका यह भी कहना है कि ऐसी होर्डिंग किसी अति उत्साही कार्यकर्ता की तरफ से लगवाई गई होगी। इसे पार्टी जी तरफ से नही लगवाया गया। जिस भी कार्यकर्ता ने लगवाई है उसके संबंध में पता लगवाया जाएगा।

कार्यकर्ता ने जानबूझ कर ऐसा नहीं किया होगा : गणेश केसरवानी

महानगर अध्यक्ष यह भी कहते हैं कि उक्त कार्यकर्ता ने भी जानबूझ कर ऐसा नहीं किया होगा। होर्डिंग से राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम न होना बस यह बताता है कि कार्यकर्ता को संगठन की सही व पूरी जानकारी नहीं है। हाल ही में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बनाए गए हैं। वह कार्यकर्ता नहीं जानता होगा, इसी लिए ऐसा हो गया। सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास व रीति नीति की जानकारी देने के लिए ही मंडल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर लगाया जा रहा है। इसमे सभी की उपस्थित अनिवार्यता की गई है। प्रत्येक कार्यकर्ता को प्रशिक्षित किया जाएगा। संगठन के पदाधिकारियों के बारे में भी बताया जाएगा।

बोले, काशी क्षेत्र की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की जानकारी दी जाएगी

राष्ट्रीय कार्यकारिणी, प्रदेश की कार्यकारिणी के अतिरिक्त काशी क्षेत्र की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की जानकारी दी जाएगी यह भी बताया जाएगा कि कार्यकर्ता को पदाधिकारियों के समक्ष अनुशासन में रहना है। भाजपा कैडर बेस्ड पार्टी है। इसमे अनुशासन पर विशेष जोर रहता है। अनुसाशनहीनता की यहा कोई जगह नही है। इस बात को सभी पदाधिकारियों को और छोटे से छोटे कार्यकर्ता को ध्यान में रखना होगा। सार्वजनिक जीवन मे भी नैतिक आचरण ही करना होगा। ऐसा न करने वालो के लिए भाजपा में कोई भी स्थान नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.