Move to Jagran APP

भाजपा काशी क्षेत्र के उपाध्‍यक्ष बोले, अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश की परिकल्पना साकार हो रही है

भाजपा काशी प्रांत के उपाध्‍यक्ष कमलेश कुमार ने यमुनापार के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों संग बैठक की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को अपनी सक्रियता बढ़ाने की नसीहत दी। कहा कि मिशन 2022 के लिए सक्रियता बनाएं रखें इसके लिए अभी से जीजान से लग जाएं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sun, 25 Jul 2021 09:32 AM (IST)Updated: Sun, 25 Jul 2021 09:32 AM (IST)
भाजपा काशी क्षेत्र के उपाध्‍यक्ष बोले, अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश की परिकल्पना साकार हो रही है
भाजपा काशी क्षेत्र के उपाध्‍यक्ष कमलेश कुमार ने मिशन 2022 को लेकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसे बिना दाग वाले नेता पर देश के लाखों कार्यकर्ताओ को गर्व है। दर्जनों विपक्षियों का गठबंधन देश में दिन रात मोदी और योगी के पीछे पडा़ रहता है। चूकीं इनकी भ्रष्टाचार, परिवारवाद की दुकानें बंद हो चुकी हैं, इसलिए वह बौखलाऐ हुए है। अब अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति के विकास और उत्थान की ओर सरकारें सतत प्रत्यत्नशील है। अपराध मुक्‍त उत्‍तर प्रदेश की परिकल्‍पना पूरी हो रही है। यह कहना है भाजपा काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष कमलेश कुमार का।

loksabha election banner

भाजपा नेता ने मिशन 2022 के लिए जोश भरा

भाजपा नेता कमलेश कुमार ने यमुनापार के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों संग बैठक की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को अपनी सक्रियता बढ़ाने की नसीहत दी। कहा कि मिशन 2022 के लिए सक्रियता बनाएं रखें, इसके लिए अभी से जीजान से लग जाएं। बोले कि विपक्ष बहुत पहले से ही सक्रिय है, आप सब भी पूरी ताकत अब लगा दे।

भाजपा यमुनापार जिलाध्‍यक्ष ने कहा- जन सेवा ही रखें लक्ष्‍य

यमुनापार जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती ने कहा कि अब तक के सभी आपसी विवाद को भुला दें। सिर्फ पार्टी के लिए काम करें। जन सेवा ही लक्ष्य रखें। यदि आम जनमानस संतुष्ट होगा तो हम सब की जीत सुनिश्चित है। बोले कि वास्तव में हम सब सिर्फ जीत के लिए नहीं कार्य करते, बल्कि आम जन के किए कार्य करते हैं। हम सब जनता की कठिनाई को खत्म करने किए प्रयास करें।

जन समस्‍याओं के तत्‍काल समाधान का करें प्रयास

विभव नाथ बोले कि जिस कार्यकर्ता व पदाधिकारी को जिस भी क्षेत्र में समस्या दिखे, तत्‍काल उसके समाधान के लिए जुट जाएं। इस कार्य में यदि किसी पदाधिकारी, अफसर, मंत्री की मदद पड़े तो उनका भी जरूर सहयोग लें। जन सुनवाई हो तो पार्टी के फोरम पर मामले को रखें। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष विभूति नारायण सिंह, नरेंद्र देव पांडेय, शिवदत्त पटेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पीयूष रंजन निषाद, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा आकांक्षा सोनकर, पिछडा मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी कुमार आदि भाजपा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.