Move to Jagran APP

विधान सभा क्षेत्रों में भाजपा के मंडल अध्यक्ष घोषित Prayagraj News

शहर के विभिन्‍न विधान सभा क्षेत्रों में भाजपा के मंडल अध्यक्ष घोषित कर दिए गए हैं। उन्‍हें बधाई देने वालों में पदाधिकारी और कार्यकर्ता हैं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Fri, 15 Nov 2019 02:02 PM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 05:50 PM (IST)
विधान सभा क्षेत्रों में भाजपा के मंडल अध्यक्ष घोषित Prayagraj News
विधान सभा क्षेत्रों में भाजपा के मंडल अध्यक्ष घोषित Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। दो महीने से चल रही चुनाव प्रक्रिया के बाद अब भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्षों की टीम घोषित कर दी गई है। चुने गए पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

loksabha election banner

तीन विधान सभाओं में 14 मंडल अध्यक्ष बनाए गए

महानगर क्षेत्र की तीन विधान सभाओं में 14 मंडल अध्यक्ष बनाए गए हैं। इसमें शहर दक्षिणी के चौक से दिनेश विश्वकर्मा, मुट्ठीगंज से किशोरी जायसवाल, मीरापुर से रणविजय सिंह, कीडगंज से मनोज मिश्रा और नैनी से दिलीप केसरवानी को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार शहर पश्चिमी के सदर गंगा पट्टी से दीनानाथ कुशवाहा, यमुना पट्टी से ज्ञानबाबू केसरवानी, राजरूपपुर से कोशिकी सिंह पटेल, खुल्दाबाद से गौरव गुप्ता, शहर दक्षिणी के बेनी बाधव से भरत निषाद को मंडल अध्यक्ष बनने का मौका मिला है। इसी क्रम में भारद्वाज से अनिल भट्ट, शिवकुटी से अजय सिंह, विश्वविद्यालय से ज्ञानेंद्र मिश्रा और सिविल लाइंस से विजय श्रीवास्तव को अध्यक्ष बनाया गया है।

यमुनापार की चार विधान सभाओं में 17 मंडल अध्यक्ष नियुक्त

इसके अलावा यमुनापार की चार विधान सभाओं करछना, कोरांव, बारा और मेजा में 17 मंडल अध्यक्ष बनाए गए हैं। वहीं, गंगापार की पांच विधानसभाओं प्रतापपुर, फूलपुर, सोरांव, फाफामऊ और हंडिया में 20 मंडल अध्यक्ष बनाए गए हैं।

आधुनिक भारत के शिल्पी थे पंडित नेहरू : बृजेंद्र सिंह

पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के शिल्पी कहे जाते हैं। उन्होंने आजादी के बाद जिस भारत की कल्पना की थी उसे पूरा करने में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी। यह बातें प्रतापगढ़ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह ने पंडित नेहरू की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कहीं। संचालन डॉ. वीके सिंह ने किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्र, रोहित शुक्ला, डॉक्टर नीरज त्रिपाठी, जमुना प्रसाद पांडेय, उज्जवल शुक्ला, डॉ. प्रशांत देव शुक्ला, इरफान अली, विजय शंकर त्रिपाठी, सरोज कश्यप, सुरेश मिश्रा, संतोष त्रिपाठी, अब्दुल माबूद, मकरंद शुक्ला, राजेंद्र तिवारी, आशुतोष आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.