Move to Jagran APP

किसानों के लिए छलावा है बिल : धनंजय

तहसील के रतेवरा गाव में आयोजित किसान महापंचायत में भारतीय किसान मजदूर यूनियन (स्वदेशी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनंजय सिंह ने कहा कि किसान हित की बात करने वाली सरकार द्वारा हाल ही में लाया गया किसान बिल किसानों के लिए महज छलावा है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Nov 2020 12:10 AM (IST)Updated: Wed, 04 Nov 2020 12:10 AM (IST)
किसानों के लिए छलावा है बिल : धनंजय

कोराव : तहसील के रतेवरा गाव में आयोजित किसान महापंचायत में भारतीय किसान मजदूर यूनियन (स्वदेशी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनंजय सिंह ने कहा कि किसान हित की बात करने वाली सरकार द्वारा हाल ही में लाया गया किसान बिल किसानों के लिए महज छलावा है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा िक किसान हित में लाए गए किसान बिल में व्यापारियों व बिचौलियों पर नकेल कसने के लिए कोई कानून नहीं शामिल है। इससे किसानों को कोई फायदा नहीं मिलेगा। कहा कि समर्थन मूल्य पर खरीद न करने वाले व्यापारियों के लिए बिल में कड़ी सजा का प्राविधान होना चाहिए था ,जो सरकार ने नहीं किया जिससे यह बिल किसानों के लिए महज एक छलावा है। कहा कि किसान हित का ढिंढोरा पीटने वाली सरकार किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। पंचायत में राष्ट्रीय महासचिव देशराज सिंह, पूर्व मंडलायुक्त राजशरण वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष कृष्णमूíत मिश्र, राष्ट्रीय प्रवक्ता देशराज पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष अवध नारायण सिंह पटेल ,जिलाध्यक्ष टीएन सरोज मौजूद रहे। जन विरोधी कृषि बिल से बढ़ रही जमाखोरी

करछना : आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को तहसील करछना में महगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन दिया गया। करछना तहसील में आम आदमी पार्टी की जिला उपाध्यक्ष नेहा सिंह ने प्रदर्शन में कहा आज देश में आम आदमी के दैनिक उपयोग की लगभग सभी आवश्यक वस्तुएं के दाम आसमान को छू रहे हैं। हाल ही में आम आदमी के खाने पीने की वस्तुओं के दाम इतने बढ़ गए हैं कि इसमें सरकार को तत्काल नियंत्रण करना आवश्यक है। जन विरोधी कदम कृषि बिल से बढ़ रही जमाखोरी हाल ही में पास हुआ। कृषि बिल देश की पूरी कृषि अर्थव्यवस्था के लिए बेहद घातक है। इस बिल ने पूंजी पतियों को कृषि उपज की जमाखोरी की खुली छूट दे दी है। जिसका सीधा शिकार किसान हुआ है इन। इस मौके पर स्नेहा गौर, धर्मराज, कमलेश कुमार मनोज तिवारी, घनश्याम मौर्य, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.