Move to Jagran APP

प्रयागराज में Lohri की खुशी में भांगड़ा गिद्दा नृत्य, कोरोना महामारी की वजह से अबकी फीका रहा त्योहार

मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर उत्साह और उमंग से परिपूर्ण पर्व लोहड़ी धूमधाम से मनाया गया। खेतों में नई फसल तैयार होने तथा घर में नए सदस्य के आगमन की खुशी में पंजाबी समुदाय के लोगों ने भांगड़ा व गिद्दा नृत्य करके खुशी मनाई।

By Ankur TripathiEdited By: Published: Wed, 13 Jan 2021 10:38 PM (IST)Updated: Wed, 13 Jan 2021 10:38 PM (IST)
मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर उत्साह और उमंग से परिपूर्ण पर्व लोहड़ी धूमधाम से मनाया गया।

प्रयागराज, जेएनएन। मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर उत्साह और उमंग से परिपूर्ण पर्व लोहड़ी धूमधाम से मनाया गया। खेतों में नई फसल तैयार होने तथा घर में नए सदस्य के आगमन की खुशी में पंजाबी समुदाय के लोगों ने भांगड़ा व गिद्दा नृत्य करके खुशी मनाई। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण इस बार शहर में कहीं भी कोई बड़ा आयोजन नहीं हुआ। लेकिन, परंपरा का निर्वहन करने के लिए छोटे-छोटे आयोजन किए गए। पिछले साल तक इस पर्व पर कई जगह आयोजन होते थे जहां बड़ी संख्या में लोग जुटकर रात तक खुशियां मनाते थे।

loksabha election banner

मीरापुर में पंजाबी सभा का आयोजन

मीरापुर स्थित हरी मंदिर में पंजाबी सभा ने लोहड़ी उत्सव का आयोजन किया। आग जलाकर उसके चारों ओर ढोल व ताशा की थाप पर नृत्य करके खुशी मनाई। आग में गुड़, तिल, रेवड़ी, गजक, मक्का अर्पित करके उसे प्रसाद स्वरूप ग्रहण किया।

लकड़ी के कुंडे में लोहड़ी में आग 

मुख्य अतिथि डॉ. एके कालरा ने लकड़ी के कुंडे में लोहड़ी में आग लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उसकी पूजा करके भांगड़ा व गिद्दा का नृत्य करके एक-दूसरे को लोहड़ी की बधाई दी। इस दौरान विजय अरोरा, रमेश खन्ना, नरेश कुंद्रा, राजे चावला, महेंद्र अरोरा, अनिल भगत, यशपाल सोनी, रोशन लाल अरोरा, पंकज निझावन, सतीश अरोरा आदि मौजूद रहे।

भाजपा महिला मोर्चा ने मनाई लोहड़ी

भाजपा महिला मोर्चा की ओर से वात्सल्य सभागार में लोहड़ी मनाई गई। महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डॉ. कीर्तिका अग्रवाल ने सभी को पर्व की बधाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष माया द्विवेदी व संचालन वर्षा जायसवाल ने किया। इस मौके पर अनुपमा, रीता, स्वारिका, सुधा, लता, रेखा यादव, शशि, पूनम, सीमा जायसवाल आदि मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.