Move to Jagran APP

भाजपा की 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' विभाग की उत्तरी विधान सभा की टीम घोषित, इन्‍हें मिली जिम्‍मेदारी

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विभाग की विश्वविद्यालय मंडल की संयोजक प्रज्ञा चतुर्वेदी सह संयोजक कंचन दुबे मोनी भट्ट मनोनीत हुई हैं। बेनी माधव मंडल की संयोजक प्रीति दुबे सह संयोजक नीलमा दुबे अर्चना सिन्हा व भारद्वाज मंडल की संयोजक श्रेय मिश्रा सह संयोजक रुचि भारती अर्चना मिश्र बनाई गई हैं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Wed, 24 Nov 2021 03:59 PM (IST)Updated: Wed, 24 Nov 2021 03:59 PM (IST)
भाजपा की 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान की महानगर संयोजक जयश्री जायसवाल ने उत्तरी विधानसभा की टीम घोषित की।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी की संस्तुति पर 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान की महानगर संयोजक जयश्री जायसवाल ने उत्तरी विधानसभा की टीम घोषित कर दी है। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि शोभा कुशवाहा, डा. ममता द्विवेदी व हेमंती शर्मा को महानगर सह संयोजक एवं शहर उत्तरी सिविल लाइन मंडल संयोजक सुमन, सहसंयोजक लक्ष्मी केसरवानी, अंजनी दुबे, शिवकुटी मंडल संयोजक रेनू श्रीवास्तव व सहसंयोजक सोनल राय, खुशी शर्मा को बनाया गया है।

loksabha election banner

इन्‍हें मिली जिम्‍मेदारी

'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' विभाग की विश्वविद्यालय मंडल की संयोजक प्रज्ञा चतुर्वेदी, सह संयोजक कंचन दुबे, मोनी भट्ट मनोनीत हुई हैं। बेनी माधव मंडल की संयोजक प्रीति दुबे, सह संयोजक नीलमा दुबे, अर्चना सिन्हा व भारद्वाज मंडल की संयोजक श्रेय मिश्रा, सह संयोजक रुचि भारती, अर्चना मिश्र बनाई गई हैं।

सभापति तिवारी कर्मचारी शिक्षक मोर्चा के जिला सचिव बने

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य व उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष सभापति तिवारी को कर्मचारी-शिक्षक संयुक्त मोर्चा का जिला सचिव बनाया गया है। यह जानकारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वीपी मिश्र ने दी। मनोनयन पर सभापति तिवारी ने कहा कि वह जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करेंगे। कहा कि कर्मचारी व शिक्षक किसी भी सरकार की रीढ़ होते हैं। उन्हीं के ज्ञान व मेहनत से संस्थानों का कार्य सुचारु रूप से चलता है। सभी की संयुक्त जिम्मेदारी है कि शिक्षक व कर्मचारी हितों का ख्याल रखा जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.