Move to Jagran APP

पर्व की तरह मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, शहरवासियों में रहा उत्साह Prayagraj News

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को शहरवासियों ने पर्व की तरह मनाया। जगह-जगह योग शिविर आयोजित कर लोगों ने योग से स्वास्थ्य लाभ लिया वहीं जागरूकता रैली भी निकाली गर्इ।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Fri, 21 Jun 2019 12:36 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jun 2019 04:07 PM (IST)
पर्व की तरह मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, शहरवासियों में रहा उत्साह Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। तैयारी इस खास दिन की पहले से ही थी, आज शहर के तमाम इलाकों में लोगों में योग के प्रति संजीदगी दिखी। पूरा शहर योग के रंग में रंगा दिखा। आयोजन था अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का। मंत्री, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी, सेना और स्कूल-कॉलेजों में इस विशेष दिन पर सभी ने योग को अपनाया। अनेकों लोग ऐसे भी थे जो पहली बार ही आए थे, लेकिन वहां से जाने के बाद योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की शपथ भी ली।

loksabha election banner

योग के आधार पर देश निरोग होगा : केशव प्रसाद मौर्य
योग दिवस पर पूरी दुनिया मे योग किया जा रहा है। प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश एवं भारत के कोने-कोने मे लोग योग कर रहे हैं। 21 जून योग को अंतरराष्ट्रीय मान्यता दिए जाने के बाद से योग के प्रति लोगों में जागरूकता आई है। योग के आधार पर देश निरोग होगा। विभिन्न क्षेत्रों में योग गुरु लोगों को योग करवा रहे हैं तथा उन्हें रोगों से राहत दिलाने में अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं। यह बातें उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहीं। 

स्टेडियम में छह हजार लोगों के साथ डिप्टी सीएम ने किया योग
मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में पांचवे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित समारोह में डिप्टी सीएम केशव शामिल होने के बाद मौजूद करीब छह हजार लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि योग को अपनाकर लोग अपने रोगों से मुक्ति पा रहे हैं। कहा कि अनेक प्रतिभाशाली योग गुरु अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। योग को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार हर प्रयास कर रही है। बोले कि यह योग कार्यक्रम सरकार के साथ ही समाज के हर व्यक्ति का है। उप मुख्यमंत्री प्रयागराज भ्रमण के दौरान विश्व योग दिवस के अवसर पर प्रयाग संगीत समिति तथा मदनमोहन मालवीय स्टेडियम में योगाभ्यास किया। मदनमोहन मालवीय स्टेडियम में लगभग छह हजार से अधिक लोगो ने विश्व योग दिवस पर प्रतिभाग कर योग किया। 

स्टेडियम को छह सेक्टरों में बांटा गया, सभी सेक्टर ऋषियों के नाम पर थे
योग दिवस के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 48 सरकारी विभाग/संस्थाओं ने अपना सहयोग प्रदान किया। इस बार पूरे मैदान को आठ सेक्टरों में बांटा गया तथा आठो सेक्टरों को ऋषियों के नाम पर पर रखा गया। इसमेंं महर्षि पंतजलि, गुरु गोरक्षनाथ, महर्षि अगस्त्य, महर्षि घेरंड, महर्षि अष्टावक्र, महर्षि पाराशर, महर्षि व्यास तथा महर्षि वशिष्ठ कुल आठ ऋषियों पर आठ सेक्टर बनाए गए थे। उप मुख्यमंत्री ने योग दिवस मे सहयोग करने वाली संस्था तथा संबंधित व्यक्तियों को शील्ड देकर सम्मानित किया। 

इन विशिष्ट लोगों ने भी किया योग
विश्व योग दिवस पर उप मुख्यमंत्री जी के साथ मंडलायुक्त डॉ. आशीष कुमार गोयल, एडीडी एसएनसाबत, जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी, एसएसपी अतुल शर्मा, सीडीओ अरविंद सिंह, एडीएम सिटी अशोक कनौजिया सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों ने भी योग किया। 

 

तेजी से अपनाया जा रहा योग
वर्तमान भागदौड़ भरी जिंदगी में अपने को स्वस्थ रखने के लिए लोग जागरूक हो चुके हैं। एलोपैथिक, होम्योपैथिक और न जाने क्या-क्या...जतन करते हैं। वहीं अब इससे इतर बिना दवा के स्वास्थ्य के प्रति सचेत लोग योग का सहारा ले रहे हैं। अनेक ऐसे भी लोग हैं जो कई वर्षों से योग को अपनाकर अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बना लिए हैं। और अपने जीवन को स्वस्थ बनाया है। सेना के जवान सैकड़ों की संख्या में पोलो ग्राउंड में जुटे। योग दिवस पर उन्होंने योग का अभ्यास किया। 

महिला संगठनों की ओर से कंपनी बाग में योग कार्यक्रम में दिए स्वस्थ रहने के टिप्स
 कंपनी बाग में महिला संगठनों की ओर से योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान शहर की तमाम महिला संगठनों की पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहीं। योग के माध्यम से अपने शरीर को स्वस्थ रहने के टिप्स भी शेयर किया गया। वहीं फाफामऊ के शांतिपुरम कॉलोनी में विश्व योग दिवस के अवसर पर पेश संस्थान की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। इसके बाद मौजूद लोगों ने योग का अभ्यास किया।

प्रतापगढ़ में भारत के योग को दुनिया ने माना : मंत्री स्वाति सिंह
प्रदेश की परिवार कल्याण और बाढ़ नियंत्रण मंत्री तथा प्रतापगढ़ की प्रभारी स्वाति सिंह ने कहा कि भारत के योग को दुनिया ने माना है। दुनिया के तमाम देश आरोग्यता के लिए इसे अपना रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे बढ़ावा देकर भारत ही नहीं दुनिया का हित किया है। मंत्री स्वाति सिंह ने यह बात शुक्रवार को पुलिस लाइन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थीं। कहा कि योग में तन-मन को स्वस्थ करने की अपार शक्ति है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार भी योग को बढ़ावा दे रही है। इस मौके पर जिलाधिकारी मारकंडे शाही और संगठनों के लोग मौजूद रहे।

 

स्वस्थ रहने के लिए किया योग
योग दिवस के अवसर पर प्रतापगढ़ के ब्लाक सभागार में समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान बीडीओ, एडीओ पंचायत, ब्लाक कर्मियों के साथ सैकड़ों लोगों ने योग का अभ्यास किया। साथ ही इससे होने वाले अनुकूल प्रभाव का टिप्स भी लिया। 

खुद को व्यस्त रखें और तनाव से रहें दूर
मोतीलाल नेहरू इंजीनियरिंग कॉलेज में  'तनाव नियंत्रण एवं आत्महत्या रोकथाम' पर संगोष्ठी आयोजित हुई। इसमें मोतीलाल नेहरू मंडलीय अस्पताल के मनोचिकित्सकों ने छात्र-छात्राओं को तनाव से दूर रहने के बारे में टिप्स दिए। मनोचिकित्सक डॉ. राकेश पासवान ने कहाकि छोटी-छोटी बात को लेकर लोग तनाव में आ जाते हैं। आत्महत्या जैसे आत्मघाती कदम उठाने पर भी विचार करने लगते हैं। ऐसे लोगों को समय रहते यदि पहचान लिया जाए तो आत्महत्या जैसी घटनाओं को रोका जा सकता है।

मानसिक बीमारियों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए : डॉक्टर ईशाान्या
डॉ. ईशान्या ने कहा कि लोग मानसिक बीमारियों को नजरअंदाज करते हैं जबकि यही धीरे-धीरे शारीरिक बीमारियों में बदल जाती है। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. राजीव त्रिपाठी व कॉल्विन के प्रमुख अधीक्षक डॉ. वीके सिंह ने किया। इस मौके पर नोडल अधिकारी डॉ. वीके मिश्र, डॉ. केएन पांडेय, डॉ. अनिमेश ओझा, डॉ. विभूति त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.