Move to Jagran APP

एकल मार्ग की व्यवस्था होने से तोड़फोड़ से बचाव

प्रयाग व्यापार मंडल सिविल लाइंस व्यापार मंडल और प्रयागराज विकास मंच के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को सिविल लाइंस स्थित एक रेस्टोरेंट में बैठक हुई। इसमें व्यापारियों और आम नागरिकों ने कहा कि एकल मार्ग की व्यवस्था लागू होने से तोड़फोड़ से बचाव हो सकता है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 11:59 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 05:01 AM (IST)
एकल मार्ग की व्यवस्था होने से तोड़फोड़ से बचाव
एकल मार्ग की व्यवस्था होने से तोड़फोड़ से बचाव

- फोटो - जासं, प्रयागराज : प्रयाग व्यापार मंडल, सिविल लाइंस व्यापार मंडल और प्रयागराज विकास मंच के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को सिविल लाइंस स्थित एक रेस्टोरेंट में बैठक हुई। इसमें व्यापारियों और आम नागरिकों ने कहा कि एकल मार्ग की व्यवस्था लागू होने से तोड़फोड़ से बचाव हो सकता है। आरोप लगाया गया कि सिविल लाइंस, कटरा, विश्वविद्यालय मार्ग, पन्ना लाल रोड की चौड़ीकरण के नाम पर व्यापार का विनाश किया जा रहा है। इन मार्गो पर हजारों लोगों का व्यापार दुकानें टूटने से समाप्त हो जाएगा। सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा ने कहा कि इन मार्गो को एकल मार्ग के रूप में परिवर्तित करके अनावश्यक तोड़फोड़ से बचा जा सकता है। बैठक की अध्यक्षता प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा ने की। बैठक में महामंत्री सुहैल अहमद, शिवशंकर सिंह, आशीष अरोरा, डॉ. सुभाष यादव, शशांक जैन, पूर्व पार्षद शिवसेवक सिंह, अशोक सिंह आदि शामिल रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.