Move to Jagran APP

कौशांबी में जलाभिषेक करने जा रहे विहिप कार्यकर्ताओं पर हमला Prayagraj News

विहिप कार्यकर्ता शिव का जलाभिषेक करने बाइकों से जा रहे थे। रास्‍ते में स्‍थानीय लोगों से विवाद हो गया। उपद्रवियों ने हमला कर तीन को जख्‍मी कर दिया। कार्यकर्ताओं ने भी तोड़फोड की।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Mon, 05 Aug 2019 09:40 AM (IST)Updated: Mon, 05 Aug 2019 09:40 AM (IST)
कौशांबी में जलाभिषेक करने जा रहे विहिप कार्यकर्ताओं पर हमला Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। कौशांबी में करारी के बल्लहा गांव के समीप जलाभिषेक के लिए जा रहे विहिप कार्यकर्ताओं पर दर्जन भर से अधिक उपद्रवियों ने हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले में तीन कार्यकर्ता जख्मी हो गए। इसके बाद साथियों ने भी तोडफ़ोड़ की। इस संबंध में तीन नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था न उपलब्ध कराने पर एसपी ने कोतवाल व सीओ को फटकार लगाई।

loksabha election banner

गंगाजल लेकर गाजे-बाजे के साथ बाइक से जा रहे थे विहिप कार्यकर्ता

विश्व हिंदू परिषद के जिला संगठन मंत्री विनय कुमार रविवार को अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ बाइक रैली निकालते हुए कोखराज के संदीपन घाट पहुंचे। गंगाजल लेकर डीजे साउंड की धुन पर नाचते-गाते सभी ने करारी के सोनारन टोला मोहल्ला स्थित प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। इसके बाद विहिप कार्यकर्ता रवाना हुए। बल्लहा गांव के समीप अचानक बारिश होने लगी। डीजे साउंड की गाड़ी रुकवाकर उस पर कार्यकर्ता तिरपाल यानी पॉलीथिन बिछाने लगे। इस बीच एक साइकिल सवार युवक अचानक भीड़ में घुस गया। एक कार्यकर्ता को धक्का लगने से साइकिल सवार को फटकारा और भीड़ से बाहर किया।

सड़क किनारे बैठे बल्लहा गांव के लोग विहिप कार्यकर्ताओं से भिड़ गए

सड़क किनारे बैठे बल्लहा गांव के लोग विरोध कर गाली देने लगे। कार्यकर्ताओं ने समझाया तो उपद्रवियों ने उनकी पिटाई की। मारपीट में विहिप कार्यकर्ता बृजेश निवासी अड़हरा, ङ्क्षनबूलाल निवासी बंधवा कोखराज व करन निवासी पठनपुरवा पिपरी घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। सूचना पाकर वहां करारी के साथ अन्य थानों की फोर्स पहुंच गई। विहिप कार्यकर्ताओं ने इस मामले में करारी थाने में तीन नामजद व कई अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

विहिप कार्यकर्ताओं की ओर से भी तोड़फोड़ की गई

इधर मारपीट से जख्‍मी साथियों को देख विहिप कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे। जानकारी होने पर अन्‍य लोग भी वहां पहुंच गए। इसके बाद बल्‍लहा गांव की सड़क पर आक्रोश जताया। सामानों को फेंका गया और तोड़फोड़ की गईत्र

करारी पुलिस की लापरवाही पर जताया आक्रोश

कांवरियों का कहना था कि कोखराज पुलिस अपनी सरहद तक जुलूस को सुरक्षित पहुंचाने के बाद करारी पुलिस को जानकारी देते हुए वापस चली गई थी। इसके बाद भी करारी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची और उपद्रवियों ने हमला कर दिया।

बोले पुलिस अधीक्षक, कराई जा रही है जांच 

पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने कहा कि जुलूस सकुशल गंतव्य तक पहुंचाने के लिए कोखराज व करारी पुलिस की ड्यूटी लगाई थी। कोतवाल व सीओ ने सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए। कार्यकर्ताओं का भी आरोप है कि सुरक्षा व्यवस्था होती तो विवाद न होता। प्रारंभिक जांच एएसपी को सौंपी गई है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.