विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टेरर फंडिंग के मददगार की गिरफ्तारी से फिर सामने आया प्रयागराज का आतंकी कनेक्शन

By Umesh TiwariEdited By:
Published: Sun, 28 Jul 2019 11:33 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jul 2019 09:54 AM (IST)

एटीएस ने शनिवार को सौरभ शुक्ला उर्फ शिब्बू को प्रयागराज में गिरफ्तार तो किया लेकिन यह रहस्य बना हुआ है ...और पढ़ें

टेरर फंडिंग के मददगार की गिरफ्तारी से फिर सामने आया प्रयागराज का आतंकी कनेक्शन
टेरर फंडिंग के मददगार की गिरफ्तारी से फिर सामने आया प्रयागराज का आतंकी कनेक्शन

प्रयागराज, जेएनएन। आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) द्वारा आतंकी फंडिंग के मददगार आरोपित सौरभ शुक्ला उर्फ शिब्बू की गिरफ्तारी से प्रयागराज का आतंकी कनेक्शन फिर सामने आया है। खुफिया तंत्र उसका नेटवर्क खंगालने में सक्रिय हो गया है। उस पर पाकिस्तान से आने वाले पैसों को अलग खातों में जमा कराकर कमीशन लेने का आरोप है।

संगम नगरी से आतंकी नेटवर्क का राजफाश सबसे पहले 2001 में कुंभ मेले के दौरान हुआ था। तब प्रयागराज से पीछा करते हुए पुलिस ने तीन आतंकियों को लखनऊ में मार गिराया था। आतंकियों की कुंभ मेले और अयोध्या में विवादित परिसर पर हमले की साजिश थी। इन आतंकियों के मददगार फूलपुर के वलीउल्ला, उसके दो भाइयों वसीउल्ला, उबैद उल्ला तथा सहयोगी उजैर आलम को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने फूलपुर थाने में इनके खिलाफ भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेडऩे और देशद्रोह की धाराओं में मुकदमा लिखा था। जमानत पर जेल से रिहा होकर वे फिर आंतकी हमले की साजिश रचने लगे लेकिन खुफिया एजेंसियों को भनक नहीं लगी।

सात मार्च, 2006 को वाराणसी में सिलसिलेवार तीन स्थानों पर बम धमाके हुए। संकट मोचन मंदिर में सात और कैंट स्टेशन पर ग्यारह लोगों की जान गई थी। 50 से ज्यादा घायल हुए थे। दशाश्वमेध घाट पर बम बरामद किया गया था। अगले महीने पांच अप्रैल को एसटीएफ ने प्रयागराज में फूलपुर के वलीउल्ला को लखनऊ के गोसाईगंज में एके-47 और विस्फोटक आरडीएक्स के साथ गिरफ्तार किया था। पता चला था कि वलीउल्ला ने हूजी के आतंकियों को पनाह दी और उनके साथ कुकर बम बनाकर काशी में घातक धमाकों को अंजाम दिया। वलीउल्ला और उसके अन्य आतंकी साथी तब से अलग जेल में बंद हैं।

मोदी की रैली में धमाके से भी जुड़े थे तार

लोकसभा चुनाव से पहले अक्टूबर 2013 में पटना में प्रधानमंत्री पद के भाजपा उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान हुए सात बम धमाकों के तार भी प्रयागराज से जुड़े थे। इसमें छह लोगों की मौत हुई थी, 83 जख्मी हुए थे। इन विस्फोटों के लिए आतंकियों को जिलेटिन की छड़ें व अन्य वस्तुएं मुहैया कराने वाला शख्स यमुनापार में गिरफ्तार किया गया था।

आखिर यहां क्या कर रहा था सौरभ

एटीएस ने शनिवार को सौरभ शुक्ला उर्फ शिब्बू को प्रयागराज में गिरफ्तार तो किया, लेकिन यह रहस्य बना हुआ है कि आखिर मध्य प्रदेश के सीधी जिले का सौरभ यहां कर क्या रहा था? उसके कब्जे से बिना नंबर की बाइक भी एटीएस ने जब्त की, जिसे कर्नलगंज थाने में सीज किया गया है। आरोपित को एटीएस अपने साथ लखनऊ ले गई। खुफिया सूत्र बताते हैं कि उसे आतंकी नेटवर्क के ही शख्स के जरिए यहां बुलाकर दबोचा गया। एसपी क्राइम आशुतोष मिश्रा के मुताबिक, यहां सौरभ की किसी गतिविधि की जानकारी नहीं है।

 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।