विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Astrology News: देवगुरु बृहस्‍पति 20 नवंबर को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जानें किस राशि पर क्‍या होगा प्रभाव

By Brijesh SrivastavaEdited By:
Published: Tue, 09 Nov 2021 11:53 AM (IST)Updated: Tue, 09 Nov 2021 01:09 PM (IST)

Guru Rashi Parivartan 2021 प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य अमित बहोरे बताते हैं कि देवगुरु बृहस्पति का बदलाव सदैव प्रभाव डालता है। ...और पढ़ें

देवगुरु बृहस्‍पति 20 नवंबर से अपना घर बदलेंगे। इसका असर भी होगा, सभी के जीवन में बदलाव आएगा।
देवगुरु बृहस्‍पति 20 नवंबर से अपना घर बदलेंगे। इसका असर भी होगा, सभी के जीवन में बदलाव आएगा।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। देवगुरु बृहस्पति ब्रह्मांड के सबसे महत्वपूर्ण ग्रह माने जाते हैं। बृहस्पति की हर चाल पृथ्वी पर लोगों के जीवन पर व्यापक प्रभाव डालती है। यही कारण है कि ज्योतिष में बृहस्पति की हर स्थिति पर पैनी नजर रखी जाती है। बृहस्पति एक राशि में लगभग एक वर्ष तक रहते हैं। वे 20 नवंबर की रात्रि 2.05 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। उक्त राशि में ये 13 अप्रैल 2022 तक रहेंगे।

किसी का शुभ समय होगा तो किसी की बढ़ेगी चुनौती : ज्‍योतिषाचार्य अमित

प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य अमित बहोरे बताते हैं कि देवगुरु बृहस्पति का बदलाव सदैव प्रभाव डालता है। इनका बदलाव हर राशि के लोगों को प्रभावित करेगा, किसी के लिए आने वाला समय शुभ होगा, तो किसी के जीवन में चुनौतियां बढ़ेंगी।

स्वास्थ्य का रखें ध्यान

ज्योतिषाचार्य अमित बहोरे बताते हैं कि बृहस्पति के घर बदलने से मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों की भाग-दौड़ बढ़ सकती है। इन्हें स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। वैसे, आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, लेकिन खराब सेहत से आप परेशान रहने वाले हैं। योग और ध्यान के माध्यम से अपने को सेहतमंद रखने की कोशिश करें। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। लेन-देन के मामलों में सतर्क रहें।

इनके लिए तनाव भरा समय होगा

अमित बहोरे बताते हैं कि कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों के कष्ट कुछ बढ़ सकते हैं। धन लाभ तो आएगा, लेकिन खर्चे बढऩे के भी आसार रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा। अविवाहित जातकों के लिए शादी ब्याह की बात हो सकती है। शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत पड़ेगी।

इन्हें मिलेंगे शुभ समाचार

तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों को कुछ न कुछ सुख का समाचार सुनने को मिल सकता है। घर परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। संतान सुख की प्राप्ति होने के आसार रहेंगे। आय के साधनों में बढ़ोतरी होने के साथ नौकरी में प्रमोशन होने के आसार रहेंगे। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी।

धन का होगा लाभ

अमित बहोरे के अनुसार मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों की किस्मत चमकने वाली है। इन राशि के जातकों को धन संबंधी मामलों में लाभ होगा। घर परिवार में धार्मिक-मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। प्रतियोगी परिक्षाओं में सफलता मिलने के आसार रहेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और व्यापार में भी नए अवसर प्राप्त होंगे।