ट्रिपलआइटी में वार्षिक खेलकूद 'अस्मिता' का रंगारंग आगाज हुआ
ट्रिपल आइटी में चार दिनों तक चलने वाली वार्षिक खेल प्रतियोगिता अस्मिता शुरू हुई। शुभारंभ अर्जन अवार्ड प्राप्त अभिन्न श्याम गुप्ता ने किया। इसमें 650 से अधिक विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।
प्रयागराज : भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान में गुरुवार शाम को चार दिनी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 'अस्मिता' का रंगारंग शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न संस्थानों के 650 से अधिक विद्यार्थी शरीक हो रहे हैं। अस्मिता का उद्घाटन अर्जुन पुरस्कार विजेता अभिन्न श्याम गुप्ता ने किया।
इस दौरान अभिन्न श्याम ने कहा कि छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गई रंगीन मार्चपास्ट की सलामी ली व मशाल प्रज्ज्वलित कर खेल प्रतियोगिता शुरू होने की घोषणा की। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे एक घंटे का समय प्रतिदिन अपने स्वास्थ्य के लिए निकालें, स्वास्थ्य सही रहेगा तभी मन पढ़ाई व शोध में लगेगा। निदेशक प्रो. पी. नागभूषण ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में इस प्रकार के आयोजनों से छात्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता आती है। धन्यवाद ज्ञापन संकाय प्रभारी स्पोट्र्स डॉ. सुनील यादव ने किया।
सदभाव बढ़ाता है खेल
प्रतापगढ़ के सगरासुंदरपुर स्थित रामकृपाल मिश्र इंटर कॉलेज में गुरुवार को खंड स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन नेहरू युवा केंद्र ने किया। उद्घाटन मोहित सचान बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के प्रबंधक ने किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय कुमार बड़े तिवारी ने खेल को निरोग रहने का उचित माध्यम बताते हुए कहा कि खेल से लोगों में आपसी सदभाव को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ध्रुव नारायण मिश्र, प्रमोद कुमार दुबे लंठ प्रतापगढ़ी, महिला मंडल अध्यक्ष चांदनी दुबे, ममता मिश्रा, इटोरी के अध्यक्ष आदर्श मिश्रा, सुरेंद्र कुमार गौतम आदि रहे। संयोजन यूथ रीडर रंजय मिश्र ने किया।
खेल रत्न से सम्मानित हुए घनश्याम
79वें आल इंडिया युनिवर्सिटी एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पोलवाट के खेल में बेहतर प्रदर्शन करने पर घनश्याम यादव निवासी जद्दूपुर (मानधाता) को लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान ग्वालियर में खेल रत्न प्रदान किया गया। घनश्याम ने पोलवाट में चार बार राष्ट्र स्तर और दो बार राज्य स्तर पर विजय प्राप्त किया है। यह सम्मान लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान ग्वालियर मध्यप्रदेश के प्रोफेसर एस के राव द्वारा दिया गया।