Move to Jagran APP

रमजान मुबारक : मस्जिदों से होने लगा जकात के बाद फितरा अदा करने का एलान

ईद की नमाज से पहले अदा करें फितरा यह एलान इन दिनों शहर की मस्जिदों में हो रही है। रमजान का पावन महीना समाप्‍त होने के बाद ईद पर्व निकट है। तैयारी भी जोरों पर है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Tue, 04 Jun 2019 01:23 PM (IST)Updated: Tue, 04 Jun 2019 01:23 PM (IST)
रमजान मुबारक : मस्जिदों से होने लगा जकात के बाद फितरा अदा करने का एलान

प्रयागराज, जेएनएन। माहे मुकद्दस रमजान के आखिरी अशरे के चंद रोज ही बचे हैं। ऐसे में अब ईद की नमाज की तैयारी पूरी की जा रही है। मस्जिदों और इबादतगाहों में एलान किया जा रहा है कि ईद की नमाज से पहले गरीबों को फितरा जरूर अदा कर दें। ईद की खरीदारी भी जमकर हो रही है। बाजारों में भीड़ उमड़ रही है।

loksabha election banner

बोले मौलाना नादिर हुसैन

मौलाना नादिर हुसैन का कहना है कि हदीस में रसूले पाक फरमाते हैं कि रमजान में की गई मोमिनों की इबादत जमीन-आसमान के दरम्यान लटकी होती है। जब उम्मते रसूल, मोमिन फितरा अदा करता है तो वह इबादत खुदाबंद करीम के पास पहुंचती है। ऐसे में ईद की नमाज से पहले बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक के फितरा की रकम जरूरतमंद गरीब मिस्कीनों तक हर हाल में पहुंच जानी चाहिए। एक माह का बच्चा हो या फिर 80 साल के बुजुर्ग सभी के नाम पर 50-55 रुपये देना जरूरी है।

जो ईद पर नए कपड़े नहीं बनवा सकता तो उसकी ईद का इंतजाम करें

हदीस-ए-पाक में है कि फितरा अदा न होने पर ईद की नमाज जायज नहीं। अपने पड़ोस, रिश्तेदार में यदि गरीबी की वजह से कोई ईद पर नए कपड़े नहीं बनवा सकता है तो पहले उसकी ईद का इंतजाम करें। गरीब के चूल्हे पर ईद के दिन कई तरह के पकवान होने चाहिए, यह आसपास रहने वालों का फर्ज है। यह पता चले कि फलां शख्स गरीबी के चलते ईद पर अपने बच्चों के लिए नए कपड़े और पकवान का इंतजाम नहीं कर पाया तो पहले वहां जाएं और अपनी हैसियत के मुताबिक उनकी जरूरत पूरी करें तब आपको नए कपड़े पहनकर ईद मनाने की खुशी मिलेगी।

अल्लाह के रसूल नबी ए करीम ने फरमाया है

अल्लाह के रसूल नबी ए करीम ने फरमाया है कि ईद पर गरीब, मिस्कीन, बेसहारा, बेवा, अनाथ के घर कपड़े, खाना और जरूरत के सामान जरूर पहुंचाया जाए। जकात इसलिए है कि ईद से पहले उनकी हर जरूरत पूरी हो जाए। जकात के अलावा ईद की नमाज से पहले फितरा भी दिया जाए। परिवार के हर सदस्य के नाम पर 50 से 55 रुपये फितरा निकाला जाता है। 

ईद की नमाज का वक्त (सुबह) 

ईदगाह                                             9.00 बजे

जामा मस्जिद चौक                             9.00 बजे

अब्दुल्ला मस्जिद, रेलवे स्टेशन              8.30 बजे

बड़ी मस्जिद निहालपुर                         8.00 बजे

पीएसी मस्जिद धूमनगंज                     8.30 बजे

अबूबकर मस्जिद करेली                       6.00 बजे

मस्जिद हाजरा चकिया                         7.15 बजे

शिया जामा मस्जिद चक                      10.00 बजे

वसीउल्ला मस्जिद, रोशनबिाग               8.30 बजे

हरी मस्जिद नूरुल्ला रोड                       8.45 बजे

नूरी मस्जिद अकबरपुर                         8.30 बजे

खानकाहे अजमली, दायराशाह अजमल    10.30 बजे

मस्जिद सदर बाजार                            8.30 बजे

मस्जिद नखासकोहना                          8.00 बजे

मदीना मस्जिद जानसेनगंज                  9.30 बजे

मस्जिद मखदूम शाह, जानसेनगंज          8.00 बजे

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.