विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Smart City Project से इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में बनेगा 1500 सीटों वाला आलीशन आडिटोरियम

By Ankur TripathiEdited By:
Published: Sat, 11 Sep 2021 11:00 AM (IST)

बहुउद्देश्यीय भवन के निर्माण के लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने स्मार्ट सिटी मिशन को करीब 12 हजार स्क्वायर मीटर जमीन मुहैया ...और पढ़ें

विश्वविद्यालय में आडिटोरियम करीब 1500 लोगों के बैैठने की क्षमता का बनेगा।
विश्वविद्यालय में आडिटोरियम करीब 1500 लोगों के बैैठने की क्षमता का बनेगा।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से प्रयागराज में कई ऐसे विकास कार्य हो रहे हैं जिनके पूरा होने से पब्लिक को खासी सहूलियत होगी। इसी प्रोजेक्ट के तहत इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इवि) में 1500 सीटों वाला आडिटोरियम (बहुउद्देश्यीय भवन) बनाया जाएगा। इसके लिए ई-टेंडर जारी कर दिया गया है। यह 30 सितंबर को खुलेगा। यह काम डेढ़ साल में काम पूरा करना होगा। इसके निर्माण पर करीब 31.50 करोड़ रुपये खर्च अनुमानित है।

इतनी क्षमता का शहर का इकलौता आडिटोरियम

बहुउद्देश्यीय भवन के निर्माण के लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने स्मार्ट सिटी मिशन को करीब 12 हजार स्क्वायर मीटर जमीन मुहैया कराया है। यूनिवर्सिटी से भूमि लीज पर मिली है। इसके निर्माण की जिम्मेदारी प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) को दी गई है। प्राधिकरण की ओर से ई-टेंडर निकाला गया है। इसकी डिटेल्स प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) और डिजाइन चंडीगढ़ की एजेंसी रेनू खन्ना एंड एसोसिएट्स द्वारा तैयार की गई है। यह आडिटोरियम करीब 1500 लोगों के बैैठने की क्षमता का बनेगा। 300-300 लोगों के बैठने की क्षमता के दो कांफ्रेंस हाल भी बनेंगे। 300 लोगों की क्षमता का डायनिंग हाल का भी निर्माण होगा। इतनी क्षमता का शहर का इकलौता आडिटोरियम होगा। इसके अलावा यूनाइटेड इंस्टीट्यूट नैनी परिसर में करीब एक हजार और एमएनएनआइटी में 600 सीट का आडिटोरियम है। यूनिवर्सिटी में बनने वाले आडिटोरियम मेें 350 वाहनों की क्षमता की पार्किंग बेसमेंट होगी और वीआइपी वाहनों को खड़ा करने के लिए 50 की क्षमता की पार्किंग भूतल पर बनेगी।

रेस्टोरेंट और दुकानें भी बनेंगी

लोगों की शापिंग और खानपान के लिए बहुउद्देश्यीय भवन में ही रेस्टोरेंट और आठ-10 दुकानें भी बनेंगी, ताकि प्रदर्शनी के लगने पर पुस्तकों आदि से संबंधित स्टाल भी लगाए जा सकें। बहुउद्देश्यीय भवन के निर्माण के बाद जिला और इवि प्रशासन के बीच समझौता होगा। पीडीए के मुख्य अभियंता मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि आडिटोरियम सामान्य लोगों के लिए भी रहेगा। सामान्य परिस्थिति में आडिटोरियम का संचालन इवि प्रशासन ही करेगा। लेकिन, कोई सरकारी कार्यक्रम होने पर नियंत्रण जिला प्रशासन का हो जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।