Move to Jagran APP

इलाहाबाद विश्वविद्यालय स्नातक प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, इविवि वेबसाइट पर देखें रिजल्ट

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में स्नातक प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। छात्र-छात्राएं इविवि की वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Tue, 11 Jun 2019 09:40 PM (IST)Updated: Wed, 12 Jun 2019 12:49 PM (IST)
इलाहाबाद विश्वविद्यालय स्नातक प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, इविवि वेबसाइट पर देखें रिजल्ट
इलाहाबाद विश्वविद्यालय स्नातक प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, इविवि वेबसाइट पर देखें रिजल्ट

प्रयागराज, जेएनएन। इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय एवं संघटक महाविद्यालयों की स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए हुई प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएससी (होम साइंस) प्रवेश परीक्षा का परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। इस वेबसाइट पर छात्र-छात्राएं अपना परिणाम देख सकते हैं। इविवि के प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. मनमोहन कृष्ण ने बताया कि दाखिले की प्रक्रिया 19 जून से शुरू होगी। 

loksabha election banner

 

रायबरेली की ऐश्वर्या सिन्हा ने बीए में किया टॉप 
प्रवेश भवन में प्रो. मनमोहन कृष्ण ने प्रवेश परीक्षा के नतीजों की जानकारी दी। बताया कि 28 मई को पहली पाली में आयोजित बीए की प्रवेश परीक्षा में कुल 27305 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसमें 113 दिव्यांग के अलावा 24814 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। रायबरेली के तिलक नगर मोहल्ले की ऐश्वर्या सिन्हा ने बीए में टॉप किया है। ऐश्वर्या इस बार सीबीएसई की मेरिट लिस्ट में भी दूसरे स्थान पर रही है। 

खास जानकारी
- छात्र-छात्राएं इविवि की वेबसाइट पर देख सकेंगे रिजल्ट
- बुधवार की सुबह पांच बजे से देख सकेंगे परिणाम
-बीए में ऐश्वर्या व बीएससी में प्रिया टॉपर
-बीकाम में प्रखर व बीएससी होमसाइंस में प्रेरणा अव्वल

 

बीएससी में प्रयागराज के सुलेमसराय की प्रिया सिंह ने टॉप किया 
27 मई को आयोजित बीएससी की प्रवेश परीक्षा में 22165 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसमें 49 दिव्यांग के अलावा 17,818 को सफल घोषित किया गया। बीएससी में प्रयागराज के सुलेमसराय की प्रिया सिंह ने टॉप किया है। 27 मई को ही बीकॉम की प्रवेश परीक्षा में कुल 9022 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसमें 38 दिव्यांगों के अलावा 9022 को सफलता हासिल हुई। 

 

बीकाम में प्रयागराज के प्रखर सक्सेना व यहीं की प्रतिभा सोनी ने किया टॉप 
बीकॉम में प्रयागराज के मम्फोर्डगंज निवासी प्रखर सक्सेना और खुल्दाबाद के गाड़ीवान टोला की प्रतिभा सोनी ने टॉप किया है। दोनों को समान अंक मिले हैं। 

बीएससी होम साइंस में प्रेरणा सिंह टॉपर 
इसी दिन (27 मई को) आयोजित बीएससी होम साइंस की प्रवेश परीक्षा में कुल 61 अभ्यर्थियों में 59 को सफल घोषित किया गया। इसमें प्रेरणा सिंह टापर हैं। 

19 जून से शुरू होगा दाखिला, साथ लाएं ये कागजात
इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं संघटक महाविद्यालयों में दाखिले की प्रक्रिया 19 जून से शुरू हो जाएगी। 19 जून को बीकॉम में प्रवेश होगा। प्रवेश भवन में शुरू होने वाली काउंसिलिंग में पहले मेरिट तय किया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी। 

प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं को यह कागजात लाना होगा साथ
इविवि प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. मनमोहन कृष्ण ने बताया कि दाखिला मेरिट क्रम में लिया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को चैथम लाइन स्थित इविवि के प्रवेश भवन में उपस्थिति दर्ज करानी होगी। अभ्यर्थियों को अपने साथ प्रवेश पत्र, हाईस्कूल-इंटर मीडिएट का अंक पत्र एवं प्रमाण पत्र, ट्रांसफर और माइग्रेशन सार्टिफिकेट, आधार कार्ड, दो रंगीन पासपोर्ट फोटो व तत्काल बने जाति प्रमाणपत्र का मूल प्रमाण पत्र के अलावा फोटोकॉपी भी लाना होगा। 
 

किन विषयों में कितनी हैं सीटें
विषय                   सीटों की संख्या

प्राचीन इतिहास          1320
एंथ्रोप्लॉजी                22
अरबी                      82
रक्षा अध्ययन            220
अर्थशास्त्र                  825
शिक्षाशास्त्र                825
अंग्रेजी भाषा              220
अंग्रेजी साहित्य          880
भूगोल                     481
हिंदी                        1430
गणित                     77
मध्यकालीन इतिहास  1100
आधुनिक इतिहास      165
पेंटिंग                      44
पारसी                      82
दर्शनशास्त्र                1210
राजनीति शास्त्र           825
मनोविज्ञान               135
संस्कृत                    495
सितार                     33
सांख्यिकी                23
तबला                     33
उर्दू                         132
संगीत                     33

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.