विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में इलाहाबाद स्पोर्टिंग को खिताब

By Brijesh SrivastavaEdited By:
Published: Sun, 14 Oct 2018 10:19 PM (IST)Updated: Mon, 15 Oct 2018 06:25 AM (IST)

विष्णु भगवान फुटबॉल क्लब को पराजित कर जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में इलाहाबाद स्पोर्टिंग को खिताब मिला। फाइनल मैच के ट्राइबेकर में जीत मिली।

जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में इलाहाबाद स्पोर्टिंग को खिताब
जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में इलाहाबाद स्पोर्टिंग को खिताब

---फोटो-311 -खिताब के साथ इलाहाबाद स्पोर्टिंग फुटबॉल अकादमी की टीम।

इलाहाबाद : कैंट मैदान सदर बाजार में खेली गई नर्बदा प्रसाद स्मारक जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में रविवार को इलाहाबाद स्पोर्टिंग फुटबॉल अकादमी (जूनियर) ने विष्णु भगवान फुटबॉल क्लब को फाइनल मैच के ट्राइबेकर में 3-2 से पराजित करके खिताब अपने नाम किया।

मैच के पहले और दूसरे हॉफ तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। उसके बाद मुकाबला ट्राइबेकर में चला गया। ट्राइबेकर में इलाहाबाद स्पोर्टिंग फुटबॉल अकादमी के लिए प्रखर सिंह, विकल्प झा, करन पुष्पाकर ने गोल किया। विष्णु भगवान फुटबॉल क्लब के लिए अवनीश यादव और सैफ अंसारी ने गोल किया। मैच में निर्णायक की भूमिका में योगेश चंद्र, संतोष कुमार, कबीर खान एवं शकील अहमद ने निभाई। मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी और कैंट थानाध्यक्ष रमेश रावत और विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी शाहिद कमाल खान ने खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया। पुरस्कारों में एक विशेष पुरस्कार फुटबॉल प्रशिक्षक शादाब रजा को दिया गया। इस अवसर पर जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष नारायणजी गोपाल, सचिव मकबूल अहमद, फखरुद्दीन, अताउल्लाह खान, सैयद यूसुफ अली, शौकत अली आदि मौजूद रहे।

चौधरी नौनिहाल की पहली जीत :

चौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट अकादमी ने रामयश क्रिकेट अकादमी को 90 रन से हराकर इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन की मनीष देब स्कंद गुप्त जूनियर डिवीजन अंडर-16 लीग क्रिकेट में पूरे अंक अर्जित किए। केपी कॉलेज मैदान पर चौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट अकादमी ने 40 ओवर में 4 विकट पर 233 रन ( मो. फैजान रहमान 52, अपोहन साहू 47, फरहान अंसारी 37, मंयक दुबे 28, यतींद्र मोहन 26, शनद मिश्रा 14 रन , रोहित मौर्य व शिव बाबू 1-1 विकेट) बनाए। जवाब में रामयश क्रिकेट अकादमी ने 35.5 ओवर में 143 रन ( अभिषेक कुमार यादव 29, शिव बाबू 15, राहुल यादव 12 रन, नीलेश वत्स 3/27, अपोहन साहू  2/16, अनुज यादव, सागर राय व मो. फैजान रहमान 1-1 विकेट) पर सिमट गई।