Prayagraj Weather News Update: अप्रैल के तीसरे सप्ताह में फिर लौटेंगे बादल, गर्मी से मिलेगी राहत
Prayagraj Weather News Update मौसम विभाग के अनुसार माह के तीसरे सप्ताह में एक बार फिर बादल लौट सकते हैं। वहीं भीषण लू चलने के आसार है। पछुआ हवाओं में भी तेजी देखी जाएगी। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी पड़ेगा।
प्रयागराज, जेएनएन। अप्रैल के पहले सप्ताह से लगातार बढ़ रही गर्मी लोगों के चिंता का विषय बनी है। दोपहर की तेज धूप से सामान्य जनजीवन प्रभावित है। राहगीरों दोपहर में चौराहों पर रेड लाइट होने पर छांव की तलाश करते नजर आते हैैं। अगर वह 60 सेकेंड भी खुले धूप में खड़े हो जाते हैैं तो परेशान हो जाते हैं। ऐसे में इस बार भीषण गर्मी के आसार हैैं। हालांकि एक बार फिर मौसम के बदलने का मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है।
मौसम विज्ञानियों का भी दावा है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अधिक गर्मी झेलने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार माह के तीसरे सप्ताह में एक बार फिर बादल लौट सकते हैं। वहीं भीषण लू चलने के आसार है। पछुआ हवाओं में भी तेजी देखी जाएगी। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी पड़ेगा।
प्रयागराज में आज का अनुमानित तापमान जानें
रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री की गिरावट के साथ 20 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता की बात करें तो अधिकतम 35 और न्यूनतम 35 मापी गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक जाने के आसार हैं।
मौसम विज्ञानी यह कहते हैं
मौसम विज्ञानी एआर सिद्दीकी ने बताया कि दूसरे सप्ताह के अंत में आंधी की संभावना है। साथ ही लू चलने के के भी आसार हैं। माह के मध्य में एक बार फिर बादलों की वापसी हो सकती है। अप्रैल माह में मौसम में बदलाव देखे जाएंगे।