इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन ने किया 200 अपर जिला जज का तबादला
इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन ने प्रदेश भर में विभिन्न जिलों में तैनात अपर जिला जजों का तबादला एक से दूसरे जिले में किया है।
प्रयागराज, जेएनएन। इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन ने प्रदेश भर में विभिन्न जिलों में तैनात अपर जिला जजों का कल व्यापक पैमाने पर स्थानांतरण कर दिया है। इस दौरान करीब दो सौ जजों का तबादला एक से दूसरे जिले में किया गया है। इसमें प्रयागराज में कुछ जजों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया। महानिबंधक मयंक कुमार जैन ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
हाईकोर्ट प्रशासन की अधिसूचना के अनुसार नीतेंद्र कुमार को आगरा से बलरामपुर, आशीष कुमार चौरसिया को आगरा से ललितपुर, सतीश कुमार त्रिपाठी को आगरा से फैजाबाद, राजेश कुमार मिश्रा को आगरा से लखीमपुर खीरी, नितिन पांडेय और पूनम पाठक को आगरा से बहराइच, प्रहलाद सिंह-द्वितीय को अलीगढ़ से जौनपुर, अभिषेक कुमार चतुर्वेदी को अलीगढ़ से रमाबाई नगर, स्वतंत्र प्रकाश को अलीगढ़ से जौनपुर, मंगलदेव सिंह को अलीगढ़ से गोरखपुर, मिथिलेश कुमार तिवारी को प्रयागराज से ज्ञानपुर भदोही, नीरज कुमार गर्ग को प्रयागराज से खुर्जा-बुलंदशहर, हरि प्रकाश गुप्ता को प्रयागराज से बलरामपुर, श्वेता दीक्षित को प्रयागराज से बस्ती, पुष्पा सिंह को प्रयागराज से सुल्तानपुर, विनीत नारायण पांडेय को प्रयागराज से शाहजहांपुर, शिवेंद्र कुमार मिश्रा को प्रयागराज से देवरिया, कुलदीप कुमार-प्रथम को अकबरपुर (अंबेडकर नगर) आगरा, आलोक कुमार सिंह को अकबरपुर से वाराणसी, विकास सिंह को अकबरपुर से गाजियाबाद, दिनेश कुमार -द्वितीय को अकबरपुर से मेरठ, शिवानी सिंह को अमरोहा से अलीगढ़, मिर्जा जीनत को अमरोहा से आगरा, विजय कुमार विश्वकर्मा को औरैया से गोरखपुर, अवधेश कुमार सिंह को आजमगढ़ से अमरोहा, हितेश अग्रवाल को आजमगढ़ से झांसी, बसंत कुमार जाटव को बहराइच से बुलंदशहर, मोहम्मद आजाद को बलिया से मेरठ और राकेश कुमार-सप्तम को बलिया से गाजियाबाद, राहुल सिंह-प्रथम को बलरामपुर से कानपुर नगर, संजय कुमार सिंह-द्वितीय को बलरामपुर से मेरठ स्थानांतरित किया गया। इन जजों समेत प्रदेश के अन्य जिलों में कुल 200 जजों के तबादले किए गए हैं।
इसके अलावा प्रयागराज में तैनात अमित कुमार वर्मा को अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) से न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, दिव्या सिंह को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी प्रयागराज से अपर सिविल जज, अमित कुमार सिंह को अपर सिविल जज प्रयागराज से न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, श्रीकांत गौरव को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी प्रयागराज से अपर सिविल जज, शिवार्थ खरे को अपर सिविल जज से न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, स्वरांगी शुक्ला को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी से सिविल जज (जूनियर डिवीजन) पूर्वी प्रयागराज, रंजना सरोज को अपर सिविल जज से न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी और प्रशांत मिश्र को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी प्रयागराज से सिविल जज जूनियर डिवीजन दुद्धी जिला सोनभद्र में तैनाती दी गई है।