Move to Jagran APP

रेल सप्ताह समारोह : इलाहाबाद डिवीजन को सर्वोत्तम मंडल की शील्ड

रेल सप्ताह समारोह के दौरान इलाहाबाद डिवीजन को सर्वोत्तम मंडल की शील्ड मिली। वहीं 18 अधिकारियों और 64 कर्मचारियों को जीएम अवार्ड से सम्‍मानित किया गया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Wed, 01 May 2019 04:44 PM (IST)Updated: Wed, 01 May 2019 04:44 PM (IST)
रेल सप्ताह समारोह : इलाहाबाद डिवीजन को सर्वोत्तम मंडल की शील्ड
रेल सप्ताह समारोह : इलाहाबाद डिवीजन को सर्वोत्तम मंडल की शील्ड

प्रयागराज : उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में आयोजित 64वें रेल सप्ताह समारोह में इलाहाबाद डिवीजन को सर्वोत्तम मंडल एवं आगरा कैंट स्टेशन को सबसे साफ स्टेशन की शील्ड मिली। झांसी मंडल के खजुराहो स्टेशन को सर्वोत्तम स्टेशन का प्रमाणपत्र और आगरा मंडल को समय पालन में सुधार शील्ड दी गई। 18 अधिकारियों और 64 कर्मचारियों को महाप्रबंधक (जीएम) अवार्ड से नवाजा गया। इसके अलावा कुंभ मेले के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों के 50 ग्रुपों को सामूहिक पुरस्कार दिया गया। 

loksabha election banner

 कुंभ के सफल आयोजन पर एनसीआर के जीएम ने दी बधाई

रेल कर्मियों को सम्मानित करते हुए उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने 'दिव्य कुंभ व भव्य कुंभ' 2019 के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तर मध्य रेलवे ने अपनी स्थापना के बाद निरंतर नई ऊंचाइयों को हासिल किया है। यह प्रदर्शन आगे भी जारी रहना चाहिए।

सर्वोत्तम मंडल की शील्ड इलाहाबाद डिवीजन को मिली

उन्होंने इलाहाबाद मंडल को सर्वोत्तम मंडल की शील्ड समेत 13 शील्ड प्रदान की। झांसी मंडल के खजुराहो स्टेशन को सर्वोत्तम स्टेशन का प्रमाणपत्र व आगरा मंडल को समय पालन में सुधार शील्ड दी। आगरा कैंट स्टेशन को सबसे साफ स्टेशन, वैगन मरम्मत कारखाना झांसी को सर्वोत्तम कारखाना शील्ड दी। समारोह में उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष ललिता चौधरी समेत इलाहाबाद, आगरा और झांसी मंडल के डीआरएम, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। 

संरक्षा के लिए 12 कर्मी पुरस्कृत 

इलाहाबाद मंडल द्वारा संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दर्जन भर कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। डीआरएम अमिताभ ने नितीश कुमार सिंह (स्टेशन मास्टर), दयाशंकर (प्वाइंट्स मैन), दिग्विजय तिवारी (लोको पायलट), अरविंद कुमार पटेल (सहा. लोको पायलट), जनार्दन प्रसाद (लोको निरीक्षक), पूरनमल मीना (लोको पायलट), अंजनी कुमार पटेल (सहा. लोको पायलट), अजय कुमार सिंह (सहा. लोको पायलट), केएन तिवारी (लोको पायलट), सुनील कुमार (टेक्नीशियन-1), संजीव कुमार सिंह (जेई सिगनल), अरविंद कुमार (लोको पायलट) को सम्मानित किया।

अधिकारी व कर्मचारियों की भीड़

इस दौरान सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी जेआर विश्वकर्मा, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी वीके गौतम, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर आरए जमाली, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक मनु प्रकाश दुबे समेत अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.