Move to Jagran APP

Allahabad University : प्रवेश का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दाखिले की खिड़की बंद

कोविड-19 की वजह से इस बार प्रयागराज और आसपास के जिलों के तमाम छात्र-छात्राएं बाहरी विवि में प्रवेश नहीं ले सके। मजबूरन उन्हें इविवि में ही दाखिला लेना पड़ा। ऐसे में यह भी माना जा रहा है कि कोरोना महामारी के चलते प्रवेश में काफी इजाफा हुआ है।

By Ankur TripathiEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 06:00 AM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 06:00 AM (IST)
प्रवेश का रिकॉर्ड टूट गया। इसी के साथ स्नातक की दाखिले की खिड़की भी अब बंद कर दी गई।

प्रयागराज, गुरुदीप त्रिपाठी।  इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय (इविवि) में स्नातक के तहत विभिन्न पाठ्यक्रमों में नए शैक्षणिक सत्र 2020-21 में प्रवेश का रिकॉर्ड टूट गया। इसी के साथ स्नातक की दाखिले की खिड़की भी अब बंद कर दी गई। केवल परास्नातक के तहत विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है।

loksabha election banner

स्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया पर इविवि ने लगा दिया प्रतिबंध

प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. प्रशांत अग्रवाल और सदस्य डॉ. शैलेंद्र राय ने बताया कि स्नातक के आठ पाठ्यक्रमों (बीए, बीकॉम, बीएससी मैथ, बीएससी बॉयो, बीएससी होम साइंस, बीपीए, बीएफए और बीएएलएलबी) में कुल 6737 सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसमें 6447 सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया पूरी हो गई। स्नातक के इन आठों पाठ्यक्रमों में केवल 209 सीटें ही खाली रह गईं। वह भी मनपसंद विषयों का कॉम्बिनेशन नहीं मिलने की वजह से हुआ। इसमें अधिकांश सीटों एससी और एसटी वर्ग की हैं। जबकि, इस बार 10 फीसद सीटें गरीब सवर्ण कोटे के तहत बढ़ाई भी गईं थीं। पिछले वर्ष प्रवेश स्नातक के कुल 18 पाठ्यक्रमों में 5151 सीटों पर प्रवेश दिया गया था। इसमें 3573 छात्र और 1578 छात्राएं थीं। अब चालू सत्र में प्रवेश की प्रक्रिया पर प्रतिबंध भी लगा दिया गया है। इसके लिए प्रवेश भवन पर बाकायदा नोटिस भी चस्पा कर दी गई है। इविवि में केवल परास्नातक में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। वह भी अंतिम पड़ाव पर है।

बाहरी विवि में प्रवेश पर कोरोना की बेड़ियां

कोविड-19 की वजह से इस बार प्रयागराज और आसपास के जिलों के तमाम छात्र-छात्राएं बाहरी विवि में प्रवेश नहीं ले सके। मजबूरन उन्हें इविवि में ही दाखिला लेना पड़ा। ऐसे में यह भी माना जा रहा है कि कोरोना महामारी के चलते प्रवेश में काफी इजाफा हुआ है। यही हाल परास्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रमों में भी देखने को मिल रहा है।  

पाठ्यक्रम                   सत्र 2019-20          सत्र 2020-21

बीए                            4356                  2718

बीकॉम                         718                   641

बीएससी मैथ                  709                   596

बीएससी बॉयो                 361                   336

बीएससी होम साइंस          35                    38

बीपीए                            43                     36

बीएफए                          75                     63

बीएएलएलबी                  150                   118


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.